राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 6, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया


नई दिल्ली : (मानवी मीडिया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मंगलवार को फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियम मैवालिली काटोनिवेरे ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ फिजी' से सम्मानित किया है। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी।राष्ट्रपति मुर्मु ने दक्षिण प्रशांत राष्ट्र की अपनी यात्रा के दौरान फिजी की संसद को भी संबोधित किया। 

उन्होंने वहां भारतीय समुदाय के साथ संक्षिप्त बातचीत भी की। राष्ट्रपति की फिजी की राजकीय यात्रा पर विशेष ब्रीफिंग में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार ने कहा, फिजी के राष्ट्रपति ने हमारी राष्ट्रपति को 'द ऑर्डर ऑफ फिजी' से सम्मानित किया, जिसकी राष्ट्रपति ने बहुत सराहना की। उन्होंने फिजी की संसद को भी संबोधित किया। 

राष्ट्रपति ने सुवा में सामुदायिक बातचीत की। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति आज सुबह सुवा पहुंचीं, उनके आगमन पर फिजी सैन्य पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद प्रधानमंत्री की मौजूदगी में पारंपरिक स्वागत किया गया। हवाई अड्डे से रास्ते में सैकड़ों स्कूली बच्चों को राष्ट्रपति का अभिवादन करते हुए खड़े देखना बहुत ही सुखद था।

Post Top Ad