विपक्ष पर गरजे सीएम योगी : फलस्तीन पर बोलने वाले बांग्लादेश पर चुप - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 26, 2024

विपक्ष पर गरजे सीएम योगी : फलस्तीन पर बोलने वाले बांग्लादेश पर चुप


लखनऊ : (
मानवी मीडिया) सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को फिर सपा और कांग्रेस पर हमला बोला। कहा कि जो लोग दुनिया के हर मुद्दे पर मुखर रहते हैं, उनके मुंह बांग्लादेश की घटना पर बंद हैं, क्योंकि उन्हें वोट बैंक खिसकने का भय है। इन लोगों को फलस्तीन दिखता है, लेकिन बांग्लादेश नहीं, क्योंकि वहां मंदिर तोड़े जा रहे हैं और हिंदुओं को मारा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने रविवार को यहां 5251वें श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने ब्रज के लिए 1037 करोड़ की 178 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास भी किया। 

सीएम ने कहा कि हमें वर्तमान चुनौतियों को समझना पड़ेगा। जो चुनौती सनातन धर्म के सामने है, वही भारत की चुनौती है। जो भारत की चुनौती है, वही सनातन धर्म की है। दोनों एक-दूसरे से खुद को अलग नहीं कर सकते। हमें एकजुट रहना होगा। यदि हमने भूल की और समाज फिर बंटा तो हालात खराब होंगे।सीएम ने कहा कि हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। राष्ट्र की कीमत पर राजनीति नहीं होगी। सात वर्ष पहले यूपी की चर्चा गुंडागर्दी, दंगे-अराजकता, जवाहरबाग के कारण होती थी, आज यूपी की चर्चा रंगोत्सव, जन्मोत्सव, जन्माष्टमी से होती है। हम भगवान श्रीकृष्ण का 5251वां जन्मदिवस मनाने जा रहे हैं। दुनिया में कोई ऐसा देश, मत-मजहब, संप्रदाय नहीं है जिसकी उत्पत्ति इतनी पुरानी है। 

Post Top Ad