एशिया की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी AKTU का दीक्षांत समारोह - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 13, 2024

एशिया की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी AKTU का दीक्षांत समारोह


लखनऊ : (
मानवी मीडियाडॉ. एपीजे अब्दुल कलाम यूनिवर्सिटी (AKTU) लखनऊ के 22वें दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए बांग्लादेश का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वहां के हालात से सीख लेना जरूरी है। आने वाले 5 सालों में यूपी के 20 लाख स्टूडेंट्स की स्किल्स को बढ़ाना है। विश्व अनंत संभावना की ओर बढ़ रहा है। AI, क्लाउड कंप्यूटिंग, IOT, डाटा स्ट्रक्चर, रोबोटिक्स के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इंडियन AI मिशन की शुरुआत मार्च 2024 में की गई है। प्रदेश के सबसे बड़े टेक्निकल विश्वविद्यालय होने के कारण आपके ऊपर ज्यादा जिम्मेदारी है। AKTU AI के जरिए एग्जाम के पेपर बनाने पर विचार किया जा रहा है।  इसे अमल में लाएं, सिर्फ विचार न करें। इस साल 1600 से ज्यादा शोध पत्र छपे हैं। एफिलिएटेड कॉलेजों को NAAC रेटिंग मिली पर आप कही पीछे छूट गए। संबद्ध 6 संस्थानों का नाम NIRF में लिस्ट में भी है। AKTU से 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी गई किट प्लेसमेंट के लिए प्लेसमेंट ड्राइव के जरिए 6 हजार स्टूडेंट्स को जॉब मिली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शपथ में लोगों को जोड़ने पर दूसरे स्थान पर रहा। आज भी AKTU द्वारा 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट गई। 5 गांव गोद लेने वाले स्टूडेंट्स जैसे हर घर तिरंगा अभियान मनाया था, इस बार भी भागीदारी करें। तिरंगा ही हमारी शान है, हमारा अभिमान है।

AKTU AI के जरिए एग्जाम के पेपर बनाने पर विचार किया जा रहा है। भारत शांतिप्रिय देश, युद्ध नहीं जानता आज बांग्लादेश की दशा कैसी है। वहां कैसे घर में ही युद्ध शुरू हो गया। भारत शांतिप्रिय देश हैं, युद्ध नहीं जानता। लोग भले ही शस्त्र चलाएं पर हमारा काम शास्त्र का ज्ञान अर्जित करना है। केरल के वायनाड में ये जो हुआ, उसके पीछे पेड़ काटने की आदत है। हर एक व्यक्ति को मां के नाम से पेड़ लगाने चाहिए। 47 हजार 269 स्टूडेंट्स को मिली उपाधि कुलपति प्रो.जेपी पांडेय ने बताया कि 47 हजार 269 स्टूडेंट्स को उपाधि दी गई है। इसमें बीटेक के 24 हजार 721 स्टूडेंट्स और MBA के 9 हजार 708 शामिल हैं। इनमें कुल 32322 छात्र, 14342 छात्राएं हैं। पदक पाने वाले मेधावियों में 24 छात्र, और 57 छात्राएं हैं। विश्वविद्यालय ने स्टूडेंट्स को मेजर डिग्री के साथ माइनर डिग्री लेने के अवसर दिया है। क्वालिटी एजुकेशन पर फोकस उद्योग जगत से ज्यादा से ज्यादा इंटरैक्शन किया जा रहा है। विश्वविद्यालय ने स्टूडेंट्स को मेजर डिग्री के साथ माइनर डिग्री लेने के अवसर दिया है। फार्मेसी और आर्किटेक्चर के विषयों को भी माइनर में लेने का अवसर दिया जा रहा है। क्वालिटी एजुकेशन पर फोकस हैं। विश्वविद्यालय से संबद्ध 24 संस्थानों को NAAC अक्रेडिशन हासिल हुआ है। 6 स्टूडेंट्स को स्टार्टअप अवॉर्ड इस सत्र में 21 फैकल्टी डेवलपमेंट के कार्यक्रम को अनुमति दी है। विश्वविद्यालय में पेटेंट हासिल करने के लिए कलाम पेटेंट सेंटर बनाने का लक्ष्य है। प्रदेश में 6 स्टूडेंट्स को स्टार्टअप अवॉर्ड दिया जा रहा है।

Post Top Ad