बीजेपी ने 9 राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, August 20, 2024

बीजेपी ने 9 राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की


उत्तर  प्रदेश : (मानवी मीडिया राज्यसभा उपचुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुईं किरण चौधरी हरियाणा से पार्टी की कैंडिडेट होंगी। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू को राजस्थान से और जॉर्ज कुरियन को मध्य प्रदेश से उम्मीदवार बनाया गया है। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 अगस्त है।

लुधियाना से 2 बार सांसद रह चुके रवनीत बिट्टू लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें लुधियाना से टिकट दिया, लेकिन उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से 20 हजार 942 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा चुनाव में हार के बाद भी भाजपा ने पंजाब से बिट्टू को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया है।

मध्यप्रदेश की खाली एक राज्यसभा सीट से भाजपा ने केरल के नेता जॉर्ज कुरियन को प्रत्याशी बनाया है। कुरियन मोदी कैबिनेट में मत्स्य पालन, पशुपालन-डेयरी विभाग के राज्य मंत्री हैं। गुना से लोकसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद जून में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा सीट छोड़ दी थी। पढ़ें पूरी खबर हरियाणा: पूर्व कांग्रेसी किरण चौधरी ने विधायकी से इस्तीफा दिया, कल नामांकन करेंगी

किरण चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की बहू हैं। -फाइल फोटो मंगलवार को भाजपा विधायक दल की मीटिंग में सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लगाई गई। अब किरण चौधरी कल सुबह 10 बजे राज्यसभा उप-चुनाव के लिए नामांकन भरेंगी। इससे पहले मंगलवार सुबह ही किरण ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पुत्र बहू हैं। 2024 लोकसभा चुनावों कांग्रेस की तरफ से बेटी श्रुति को टिकट नहीं मिलने से किरण नाराज थीं। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस से अपना नाता तोड़कर बीजेपी जॉइन की

Post Top Ad