यूपी बोर्ड ने कक्षा 9 और 11 के छात्रों के पंजीकरण की तिथियों में किया संशोधन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 24, 2024

यूपी बोर्ड ने कक्षा 9 और 11 के छात्रों के पंजीकरण की तिथियों में किया संशोधन


लखनऊ : (
मानवी मीडिया) माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज ने शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 9 और 11 के छात्रों के पंजीकरण की तिथियों में संशोधन  किया है। प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) गुलाब देवी के निर्देशानुसार यह बदलाव छात्रहित को ध्यान में रखते हुए किया गया है।  इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी छात्र पंजीकरण प्रक्रिया से वंचित न रह जाए और सभी को इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को पूरा करने का पर्याप्त समय मिल सके।


माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अब 10 सितंबर, 2024 तक पंजीकरण शुल्क जमा करने और छात्रों के शैक्षिक विवरणों को परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की अनुमति दी गई है, जिससे वे इस प्रक्रिया को समय पर पूरा कर सकें। इसके बाद अपलोड किए गए छात्रों के विवरण जैसे कि नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो आदि की गहन जाँच 11 से 13 सितंबर, 2024 के बीच प्रधानाचार्यों को करनी होगी।

इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार का अपडेशन प्रतिबंधित रहेगा, ताकि छात्रों के विवरण की सटीकता सुनिश्चित की जा सके। यदि किसी विवरण में सुधार की आवश्यकता हो, तो प्रधानाचार्य 14 से 20 सितंबर, 2024 के बीच इन विवरणों में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। इस अवधि के दौरान नए छात्रों का विवरण अपलोड या स्वीकार नहीं किया जाएगा, केवल पहले से अपलोड किए गए विवरणों में ही संशोधन की अनुमति होगी। सभी प्रधानाचार्यों को पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली और संबंधित कोषपत्र की एक प्रति 30 सितंबर, 2024 तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करनी होगी।

Post Top Ad