एक ही आईडी से जारी हुए अलग-अलग राज्यों के 800 से अधिक बर्थ सर्टिफिकेट - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 15, 2024

एक ही आईडी से जारी हुए अलग-अलग राज्यों के 800 से अधिक बर्थ सर्टिफिकेट


हाथरस : (मानवी मीडिया) एक गांव में नागरिक पंजीकरण प्रणाली (सीआरएस) पोर्टल पर एक ही यूजर आईडी का इस्तेमाल करके दो साल से भी कम समय में देश के कई राज्यों में 814 व्यक्तियों के जन्म प्रमाण पत्र जारी किये जाने का मामला सामने आया है। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।अधिकारियों ने बताया कि हसायन विकास खंड के गांव सिंचावली सानी की आबादी लगभग 1100 है लेकिन यहां से पिछले डेढ़ साल में सीआरएस पोर्टल पर एक ही यूजर आईडी का इस्तेमाल करके करीब 814 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया, ‘इस आईडी से उत्तर प्रदेश के 780, झारखंड के 13, बिहार के 12, मध्यप्रदेश और हरियाणा के 4-4 और कर्नाटक का एक प्रमाण पत्र जारी हुआ है।’ 

ग्राम पंचायत सिंचावली के ग्राम पंचायत अधिकारी ईश्वर चंद्र ने बताया कि उन्हें पिछली तीन अगस्त को सीआरएस पोर्टल की आईडी मिली। उन्होंने कहा, ‘इस आईडी से पहले ही 814 प्रमाण पत्र जारी हो चुके हैं। आईडी से उत्तर प्रदेश के कई जिलों समेत देश के अलग-अलग राज्यों के प्रमाण पत्र जारी हुए हैं। जन्म प्रमाण पत्र में सभी का स्थान सिंचावली सानी है।’ जिलाधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। मामले की जांच कर रहे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मंजीत सिंह ने बताया कि आईडी कहां से लीक हुई है इसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘सिंचावली सानी की आईडी हाल में पंचायत सचिव को दी गई थी। यह कहां से लीक हुई इसकी जांच की जा रही है।’

Post Top Ad