अखिल भारतीय ब्रह्म समाज ने 22 मेधावी छात्र , छात्रों को किया सम्मान - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, August 25, 2024

अखिल भारतीय ब्रह्म समाज ने 22 मेधावी छात्र , छात्रों को किया सम्मान

 

लखनऊ (मानवी मीडिया)अखिल भारतीय ब्राह्म समाज का नाम आते ही मन में अनेक सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा समाहित हो जाती है. वक्त है समय है चारबाग के रविंद्रालय कर जहां मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्र छात्राएं हाथों में मेडल व प्रशास्ति पत्र लिए हुए इधर-उधर एक दूसरे को हर्षित मन से बधाई दे रहे थे। अभिभावक गण ब्रह्म समाज के इस कार्यक्रम को देखकर बहुत ही रोमांचित थे तथा वर्ष भर होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए नजर आए। मीडिया प्रभारी अर्जुन द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि रविंद्रालय पूरा हाल खचाखच भरा हुआ था कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  बृजेश पाठक ने मेधावी छात्रों को बधाई दी तथा उनके सर्वांगीण विकास हेतु आशीर्वाद दिया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बुज बहादुर  ने ब्राह्म समाज के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ अशोक बाजपेई ने कार्यक्रम को एक उत्कृष्ट सेवा बताते हुए बच्चों के प्रत्साहन के लिए संगठन को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया।
लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने इस तरह के कार्यक्रम को देखकर अचंभित होते हुए संगठन तथा बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनको अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की तथा कहा कि इन्हीं बच्चों में से कोई अधिकारी बनेगा कोई नेता बनेगा तो कोई आईएएस व आई पी एस बनेगा, हमें इन प्रतिभाओं का उत्साह वर्धन करना ही चाहिए। पूर्व मेयर संयुक्तर भाटिया ने अपने चिर परिचित अंदाज में अखिल भारतीय ब्रह्म समाज को साधुवाद देते हुए अध्यक्ष सोपी अवस्थी तथा महामंत्री देवेंद्र शुक्ला को पूरी टीम सहित अपना स्नेह एवं प्यार दिया। विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने अपने मधुर संवाद से सभी को साधुवाद दिया। दिवाकर त्रिपाठी  ने अपने आराध्य श्री हनुमान जी का उदाहरण देते हुए बच्चों को असंभव कार्य को एक चुनौती के रूप में लेने का आहवान किया। आनन्द द्विवेदी ने इस कार्यक्रम में लोगों से और बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने हेतु प्रेरित करते हुए संगठन तथा सरकार की तरफ से सभी मेधावी बच्चों को आगे और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। लखनऊ कैंट के पूर्व विधायक सुरेश तिवारी ने अपने चिर परिचित अंदाज में बच्चों को आगे और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन मानवेंद्र जी द्वारा बढ़ी ही कुशलतापूर्वक किया गया।
अखिल भारतीय ब्रह्म समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी पी अवस्थी जी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि ईश्वर ने हमको इस लायक बनाया है कि हम समाज और देश की सेवा करें हम पूरे साल सामाजिक कार्यों को संगठन के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारी के पूर्ण मनोयोग से सफल कर पाते हैं इन सभी को साधुवाद देते हुए अगली रणनीति तैयार करने को कहा जिससे हम देश और समाज का कल्याण कर सकें। संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री देवेंद्र शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम कर पाना इसलिए संभव हो पता है कि हमारे सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण तन मन धन से हमेशा तत्पर रहते हैं। इन्हीं के सहयोग से हम आगे भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे। सभी मेधावी बच्चों एवं अभिभावकों सहित हजारों लोगों ने भोजन किया। कार्यक्रम के अन्त में प्रदेश अध्यक्ष विजय त्रिपाठी जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कर्नल दुबे  ने समारोह में आये सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में कोनल द्विवेदी, प्रेम कुमार मिश्रा, कौशिक बनर्जी, अंजनी कुमार दीक्षित, चन्द्र प्रकाश मिश्रा, डा० प्रतिभा मिश्रा, एस एन पाण्डेय, विकास कुमार मिश्रा, दया शंकर पाण्डेय, राम कुमार चौबे, शिव कुमार शुक्ल, राम कृष्ण त्रिपाठी, शैलेन्द्र शुक्ल, गोविन्द मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।

Post Top Ad