दिल्ली पुलिस ने अलकायदा मॉड्यूल का किया भंडाफोड़ : 14 आतंकी गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 22, 2024

दिल्ली पुलिस ने अलकायदा मॉड्यूल का किया भंडाफोड़ : 14 आतंकी गिरफ्तार


नई दिल्ली : (मानवी मीडिया) दिल्ली पुलिस ने झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से 14 आतंकी को गिरफ्तार कर अलकायदा के एक आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का बृहस्पतिवार को दावा किया। अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद राज्यों के पुलिस बलों के साथ मिलकर एक अभियान चलाया गया।

दिल्ली पुलिस के एक बयान में कहा गया, ‘‘मॉड्यूल का नेतृत्व रांची (झारखंड) का डॉ. इश्तियाक नामक व्यक्ति कर रहा था और उसकी देश के भीतर ‘खिलाफत’ की घोषणा करने और गंभीर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की मंशा थी।’’ बयान के अनुसार, आतंकवादी मॉड्यूल के सदस्यों को हथियार चलाने सहित विभिन्न स्थानों पर कई तरह का प्रशिक्षण दिया गया था। 

इसमें बताया गया कि राजस्थान के भिवाड़ी से छह लोगों को हथियार चलाने का प्रशिक्षण लेते समय गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के लिए झारखंड एवं उत्तर प्रदेश से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा और भी लोगों को गिरफ्तार करने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी की जा रही है ताकि हथियार, गोला-बारूद और दस्तावेज बरामद किए जा सकें। 

Post Top Ad