नाबालिग ने 100 की स्पीड से कार दौड़ाई , मां-बेटी को उड़ाया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 3, 2024

नाबालिग ने 100 की स्पीड से कार दौड़ाई , मां-बेटी को उड़ाया


कानपुर : (मानवी मीडिया) 16 साल के छात्र ने 100 किलोमीटर की स्पीड से सड़क पर कार दौड़ाई। उसने स्कूटी सवार मां-बेटी को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों हवा में उछलकर दूर जा गिरीं। इस हादसे में महिला ने दम तोड़ दिया, बेटी गंभीर रूप से घायल है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। शुरुआती जांच में पता चला कि नाबालिग छात्र स्कूल बंक करके पिता की कार से गर्लफ्रेंड को घुमाने ले जा रहा था। कार में 4 छात्र थे, जिनमें 2 लड़कियां थीं। पुलिस ने नाबालिग छात्र और उसके पिता को हिरासत में लिया है। हादसे की 2 तस्वीर


कार की टक्कर से मां-बेटी सड़क पर दूर जा गिरीं।


बेकाबू कार तिरछी होकर स्कूटी सवार को रौंदते हुए करीब 100 मीटर आगे जाकर रुकी। मार्केट जा रही थीं मां-बेटीकेशव नगर में रहने वाले अनूप मिश्रा नवीन मार्केट स्थित HDFC बैंक में मैनेजर हैं। उन्होंने बताया- 2 अगस्त की दोपहर 3 से 4 बजे के बीच मेरी पत्नी भावना और बेटी मेधावी स्कूटी से दवा लेने क्लिनिक जा रहे थे। तभी साकेतनगर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पत्नी ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। बेटी के हाथ-पैर और कूल्हे की हड्‌डी टूट गई है। 42 साल की भावना मिश्रा हाउस वाइफ थीं। मेधावी सेंट थामस स्कूल में 8वीं की छात्रा है। वह अनूप की इकलौती बेटी है। बेटी के चेहरे पर दाने निकले हैं। उसका इलाज कराने के लिए मां-बेटी होम्योपैथी क्लिनिक जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ।

यह आरोपी नाबालिग छात्र के पिता अशोक मौर्य है। उन्हें जेल भेजा गया है। स्कूल बंक कर कार से गर्लफ्रेंड को घुमाने निकला थाACP बाबूपुरवा अमरनाथ यादव ने बताया- कार चला रहा 16 साल का लड़का मदर टेरेसा स्कूल किदवईनगर का 12वीं का छात्र है। उसका परिवार सागरपुरी, नौबस्ता में रहता है। उसके पिता अशोक कुमार मौर्य पेट्रोल पंप की मशीनें ठीक करते हैं। उनका ऑफिस कानपुर देहात में है। शुक्रवार को वह अपने दोस्त के साथ ऑफिस चले गए। अपनी कार घर पर छोड़ गए थे। उनका बेटा अपने 3 दोस्तों के साथ घूमने निकला था। सामने आया है कि चारों छात्रों ने शुक्रवार को स्कूल बंक किया था।

छात्र ने कहा - मैंने कार को कंट्रोल करने की कोशिश की, मगर जैसे स्टेयरिंग ही जाम हो गया। लड़का बोला- मैंने ब्रेक मारा, मगर कार एक तरफ मुड़ गईकार चला रहे लड़के ने पुलिस को बताया- जब मैं साकेतनगर रोड पर पहुंचा, कार 100 से ज्यादा रफ्तार में दौड़ रही थी। मैंने मां-बेटी को स्कूटी पर आते देख लिया था। ब्रेक भी लगाया, मगर स्टेयरिंग फेल हो गया। कार एक तरफ मुड़ गई। इसके बाद कार उनसे टकरा गई। इस हादसे में कार सवार चारों छात्र मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। पब्लिक ने चारों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

Post Top Ad