NCPEDP ने की मांग : हरभजन-युवराज और रैना पर दर्ज हो FIR - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 15, 2024

NCPEDP ने की मांग : हरभजन-युवराज और रैना पर दर्ज हो FIR


(
मानवी मीडिया) : 
भारतीय खिलाड़ियों युवराज सिंह, हरभजन सिंह और सुरैश रैना की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल  (NCPEDP)ने इन क्रिकेटरों के एक वीडियो पर एतराज जताया है और इनपर FIR दर्ज करने की मांग कर दी है।  NCPEDP का कहना है कि इन क्रिकेटरों ने जानबूझ कर अपने एक वीडियो के जरिए दिव्यांग लोगों का मजाक बनाया है। इस संबंध में NCPEDP ने दिल्ली पुलिस को खत लिख इनपर कार्रवाई करने की मांग की है। इंस्टाग्राम पर तौबा-तौब गाने के एक वीडियो में हरभजन सिंह और युवराज सिंह नजर आए हैं। दिल्ली के अमर कॉलोनी पुलिस स्टेशन के SHO को लिखी गई चिट्ठी में कहा गया है, 'मशहूर क्रिकेटर हरभजन सिंह, सुरैश रैना, युवराज सिंह, गुरकीरत मान ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जारी किया है। इस वीडियो में यह लोग जानबूझ कर दिव्यांग नागरिकों का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो हरभजन सिंह के इंस्टाग्राम हैंडल से अपलोड किया गया है। यह वीडियो रविवार को अपलोड हुआ है। इस वीडियो में यह लोग दिव्यांग जनों की तरह चलते-फिरते और उनकी तरह करते नजर आ रहे हैं।'इस खत में आगे कहा गया है, 'यह पूरा ऐक्ट मनोरंजन के लिए किया गया है। हम मेटा इंडिया की उपाध्यक्ष और मैनेजिंग डायरेक्टर संध्या देवनाथन के खिलाफ भी शिकायत दर्ज करने की मांग करते हैं। क्योंकि इस प्लेटफॉर्म ने भी इस तरह की सामग्री को अपलोड होने की इजाजत देकर आईटी ऐक्ट का उल्लंघन किया है।' इस खत में कहा गया है कि क्रिकेटरों का यह वीडियो भारतीय संविधान की धारा 21 और 92 का उल्लंघन है।

Post Top Ad