विदेशी महिला से अश्लील हरकतें,लाईव विडियो में पुलिस कांस्टेबल ने की ? - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, July 30, 2024

विदेशी महिला से अश्लील हरकतें,लाईव विडियो में पुलिस कांस्टेबल ने की ?


 शिमला(मानवी मीडिया)- हिमाचल के नाहन में तैनात एक पुलिस जवान की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें वह एक विदेशी महिला के साथ आपत्तिजनक बात करता हुआ नजर आ रहा है। जिसको लेकर अब पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है।

दरअसल, पुलिस कांस्टेबल लाइव होकर विदेशी महिला से आपत्तिजनक बातें कर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसमें पुलिस जवान को अश्लील इशारे करते हुए देखा जा सकता है। कांस्टेबल से बात करने वाली महिला पुलिस कांस्टेबल को अमेरिका बुला रही है। वह बार बार महिला से वॉट्सएप नंबर मांग रहा है और अश्लील इशारे कर रहा है। एसपी सिरमौर के पास जैसे ही इसकी शिकायत पहुंची तो उन्होंने कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल को निलंबित कर दिया।

Post Top Ad