अमेरिका में बेटे की हत्या : ऑनलाइन अंतिम संस्कार देख चीख उठे घरवाले - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, July 21, 2024

अमेरिका में बेटे की हत्या : ऑनलाइन अंतिम संस्कार देख चीख उठे घरवाले


उत्तर प्रदेश : (मानवी मीडियाअमेरिका के इंडियाना में उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी गेविन दासौर को गोली मारने के मामले में पुलिस कार्रवाई न होने से पिता पवन दासौर काफी आहत हैं। वह एक ही बात बोल रहे हैं कि उन्हें न्याय चाहिए। पुलिस ने आरोपी को सिर्फ आत्मरक्षा में गोली चलाने का दावा करने पर छोड़ दिया, जबकि सच्चाई यह नहीं है। गेविन हाथ में पिस्टल जरूर पकड़े था। मगर, गोली नहीं चला रहा था। पिकअप ट्रक चालक से विवाद के दौरान बातचीत में वह दायें हाथ की जगह, बायें हाथ में पिस्टल ले लेता है। वह बायें हाथ से गोली नहीं चला सकता था।

गलत तरीके से गाड़ी चलाने का विरोध कर रहा था। इसी बीच पिकअप ट्रक में सवार अमेरिकी व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। वह अमेरिका में अपने अधिवक्ता से विधिक राय लेने के बाद केस दर्ज कराएंगे। पवन दासौर ने बताया कि बेटा गेविन स्नातक करने के बाद ही अमेरिका चला गया। वहां पर उसने ऑटो मोबाइल में डिप्लोमा करने के बाद ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय शुरू किया। उसके दो घर और दो गाड़ियां हैं। अच्छा व्यवसाय है। वह सितंबर 2023 में घर आया था। अक्तूबर 2023 में वापस चला गया था। 29 जून को शादी हुई। इस पर उसने रिसेप्शन के लिए घर आने की कह रहा था। 

Post Top Ad