भाजपा के लोग सबसे बड़े भू-माफिया : अखिलेश यादव - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 10, 2024

भाजपा के लोग सबसे बड़े भू-माफिया : अखिलेश यादव


लखनऊ : (मानवी मीडियाअखबारों से पढ़ने में और सुनने में आ रहा है कि बहुत बड़े स्तर पर जमीनों पर कब्जा हो रहा है। जमीनों पर सबसे ज्यादा कब्जा करने वाले भू माफिया भारतीय जनता पार्टी के हैं। यह पहले दूसरों को माफिया बताते थे, जिससे कि लोगों का ध्यान भटक जाए और यह लोग कब्जा करते रहें। यह बात बुधवार को निजी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए सिविलि लाइंस स्थित आवास पर रुके सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही।  सीमा सुरक्षा पर बोले कि सीमाओं को लेकर जितना अपडेट सरकार को रहना चाहिए उतने अपडेट नहीं हैं। सैनिकों को तकनीकी रूप से दक्ष रखने में सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इसकी वजह से आंतरिक सुरक्षा खतरे में है। 

उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि अभी सीमाओं की भी सुरक्षा खतरे में है। चीन से संबंधों के सवाल पर कहा कि सरकार कुछ नहीं बोलती है। लखनऊ में लेखपाल परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटते समय मुख्यमंत्री के बयान कि पूर्व की सरकारों में चाचा-भतीजे नियुक्तियों के नाम पर लूट करते थे, पर भी अखिलेश यादव ने कटाक्ष किया।अखिलेश बोले, कुछ ऐसी वस्तुएं होती हैं, जिनको पहनने के बाद लोगों को झूठ नहीं बोलना चाहिए। क्योंकि वह वस्त्र झूठ बोलने पर पाबंदी लगाते हैं। कहा कि अगर वह झूठ बोलना बंद नहीं कर सकते तो कम से कम कपड़ों की तो लाज रखें जिनको वह धारण करते हैं। सरकार के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में स्मार्ट सिटी के नाम पर कहीं जलभराव है तो कहीं गंदगी है।

Post Top Ad