आर्मस्ट्रांग हत्याकांड में दो और लोग गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, July 27, 2024

आर्मस्ट्रांग हत्याकांड में दो और लोग गिरफ्तार


उत्तर  प्रदेश : (मानवी मीडिया) बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की पांच जुलाई को हुई हत्या के सिलसिले में एक वकील समेत दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की ओर से आज यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि इसके साथ ही इस मामले में कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए लोगों में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक), अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (अन्ना द्रमुक), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), तमिल मनीला कांग्रेस के वकील और पदाधिकारी तथा द्रमुक के एक पदाधिकारी का पुत्र शामिल है। विज्ञप्ति में बताया गया कि मामले को सुलझाने के लिए गठित विशेष टीमों ने गुरुवार देर रात वकील शिवा (35) को गिरफ्तार किया। विस्तृत जांच के बाद कल देर रात एक और व्यक्ति प्रदीप (28) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों संदिग्धों को अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

Post Top Ad