लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अचानक मच गया हड़कंप - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 18, 2024

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अचानक मच गया हड़कंप


लखनऊ : (मानवी मीडिया) चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को अचानक हड़कंप मच गया। ईंधन खत्म होने पर अबूधाबी से दिल्ली जा रहे इतिहाद एयरवेज की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इससे यात्रियों में अफरातफरी मची रही।एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि अबूधाबी की इतिहाद एयरवेज के एक विमान को बहुत देर हवा में चक्कर काटने के बाद भी दिल्ली में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। इस बीच विमान का ईंधन खत्म होने लगा तो उसे लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। 

यहां पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।इतिहाद एयरवेज का विमान EY-210 अबूधाबी से दिल्ली जा रहा था। दिल्ली एयरपोर्ट पर एक साथ कई विमानों के पहुंचने के कारण EY-210 विमान वहां पहुंचकर हवा में चक्कर लगाता रहा। काफी देर तक विमान को उतरने की अनुमति दिल्ली एटीसी ने नहीं दी।इस बीच विमान का ईंधन समाप्त होने लगा। पायलट ने तुरंत लखनऊ एटीसी से संपर्क किया। एटीसी से अनुमति मिलते ही बुधवार शाम 4 बजे विमान की लैंडिंग लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कराई गई। लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद विमान में ईंधन भरा गया। दिल्ली में ट्रैफिक सामान्य होने के बाद लखनऊ से विमान शाम 7 बजे रवाना हुआ।

Post Top Ad