दिल्ली के डीजीपी बने देवेश चंद्र श्रीवास्तव - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 25, 2024

दिल्ली के डीजीपी बने देवेश चंद्र श्रीवास्तव


नई दिल्ली : (मानवी मीडिया
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अंडमान निकोबार के डीजीपी देवेश श्रीवास्तव को दिल्ली भेज दिया है। दिल्ली पुलिस में स्पेशल सीपी क्राइम शालिनी सिंह को डीजीपी पुडुचेरी बनाया गया है। दिल्ली पुलिस ट्रैफिक पुलिस स्पेशल सीपी एचजीएस धालीवाल को डीजीपी अंडमान निकोबार बनाया गया। बता दें कि इससे पहले देवेश चंद्र श्रीवास्तव अंडमान-निकोबार के डीजीपी पद पर थे, जहां से अब उन्हें दिल्ली भेज दिया गया है। 

वही शालिनी सिंह दिल्ली पुलिस में थीं और हरगोबिंदर सिंह धालीवाल भी दिल्ली पुलिस के लिए काम कर रहे थे। बता दें कि देवेश चंद्र श्रीवास्तव आजमगढ़ नगर कोतवाली क्षेत्र को कोलघाट के रहने वाले हैं। इससे पहले वो अंडमान निकोबार और मिजोरम के डीजीपी पद पर रह चुके हैं। बता दें कि देवेश चंद्र श्रीवास्तव साल 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इससे पहले डीजीपी बनाए जाने से पूर्व दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में विशेष आयुक्त के पद पर तैनात ते। बता दें कि दिल्ली पुलिस में वह संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिणी दिल्ली), संयुक्त आयुक्त लाइसेंसिंग सहित इंटेलिजेंस ब्यूरों एवं ओएनजीसी (प्रति नियुक्ति पर) में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। देवेश चंद्र श्रीवास्तव गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रह चुके हैं।

उन्होंने यहां से साल 1991 में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग डिग्री ली है। यहां से बीई करने के बाद देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने यूपीएससी की परीक्षा पास की और भारतीय पुलिस सेवा में उनका चयन हुआ। इससे पहले कई जिलों में वो अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बता दें कि बता दें कि साल जून 2023 में उन्हें अंडमान निकोबार का डीजीपी नियुक्त किया गया था। अपने कार्यकाल के दौरान वो अरुणाचल प्रदेश, गोवा, दिल्ली और मिजोरम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 

Post Top Ad