उत्तर प्रदेश में परिवहन माफिया का जबरदस्त कंट्रोल - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 11, 2024

उत्तर प्रदेश में परिवहन माफिया का जबरदस्त कंट्रोल


उत्तर  प्रदेश : (मानवी मीडिया) परिवहन माफिया का जबरदस्त कंट्रोल है। खासकर राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों और एक्सप्रेस वे पर। परिवहन निगम भले ही एसी क्लास के यात्रियों के किए तरसता हो लेकिन परिवहन माफिया ने सैकड़ों बसें बिहार , नॉर्थ ईस्ट और अन्य राज्यों से यूपी में लगवा रखी है। आलमबाग, एक्सप्रेस वे उन्नाव रोड फैजाबाद रोड आदि आदि स्थानों पर इनका पूरा गिरोह चलता है। ये ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं। सीट एलॉट करते हैं। दिन रात करोड़ो का मुनाफा बटोर रहे हैं। सरकार को बिना टैक्स दिए। गाडियां कंडम हैं। फिटनेस तक नही है। यात्री भी मजबूरी में इनके जाल में फंसते हैं। ये ताजा वीडियो परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का है। उन्होंने खुद ये बसें पकड़ी। लेकिन परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव और ट्रांसपोर्ट कमिश्नर पर कोई एक्शन नहीं होता। आए दिन हादसे होते हैं लेकिन ये जवाबदेही के दायरे में नहीं है।

Post Top Ad