भाजपा के सीनियर नेता प्रभात झा का मेदांता में निधन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 26, 2024

भाजपा के सीनियर नेता प्रभात झा का मेदांता में निधन




मध्य प्रदेश : (
मानवी मीडियाभारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष प्रभात झा का शुक्रवार (26 जुलाई) को निधन हो गया। वो 67 साल के थे। वो काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। कुछ दिन पहले ही उनको भोपाल से एयरलिफ्ट करके गुरुग्राम मेदांता लाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर MP के सीएम मोहन यादव ने दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा- "भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें। प्रभात झा मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सीतामढ़ी में किया जाएगा। वो राज्यसभा सांसद भी रह चुके थे। साल 2008 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में उनको चुना गया था।। 2020 तक राज्यसभा सदस्य रहे। 2015 में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर उनको काम करने का मौका मिला। झा दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ के पार्टी प्रभारी रह चुके थे। बीजेपी के कई महत्वपूर्ण पदों पर भी अपनी सेवा दे चुके थे।

Post Top Ad