लखनऊ में चीनी मिल के रिटायर्ड प्रबंधक के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 31, 2024

लखनऊ में चीनी मिल के रिटायर्ड प्रबंधक के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा


लखनऊ : (मानवी मीडियाआय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस की 2 टीमों ने बुधवार सुबह चीनी मिल के रिटायर्ड प्रधान प्रबंधक दिनेश चंद्र गुप्ता के ठिकानों छापेमारी की। विजिलेंस की टीम गोमती नगर स्थित उनके आवास और होटल पर पहुंची। दिनेश चंद्र गुप्ता कुछ महीने पहले ही रिटायर हुए थे। दोनों जगह पर विजिलेंस टीम दस्तावेज खंगाल रही है। 25 जुलाई को आय से अधिक संपत्ति के मामले में शासन के आदेश पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। दिनेश चंद्र गुप्ता मूल रूप से औरैया जिले के रहने वाले हैं। 

Post Top Ad