छेड़खानी से तंग आकर युवती ने मौत को लगाया गले - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, July 23, 2024

छेड़खानी से तंग आकर युवती ने मौत को लगाया गले


उत्तर प्रदेश : (मानवी मीडिया) हरदोई जिले से एक हैरान करने वाली दुखद खबर सामने आई है। यहां एक युवती ने छेड़खानी से परेशान होकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि आसपास रहने वाले दबंगों के चलते ही उसने आत्महत्या का कदम उठाया है। यह घटना अपने आप में कई सवाल खड़े करती है कि प्रदेश में दबंगों का इतना खौफ है कि लड़कियां यहां सुरक्षित नहीं हैं और पुलिस भी इनके आगे बेबस है। युवती ने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवती ने मरने से पहले लिखे अपने सुसाइड नोट में ये बयां किया है कि वह किस कदर दबंगों की छेड़खानी से परेशान हो चुकी थी। युवती ने पड़ोस के लड़कों पर धमकाने, अश्लील हरकत करने और छेड़खानी का आरोप भी लगाया था। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि उन लड़कों ने उसका और परिवार का जीना मुश्किल कर रखा है। युवती ने अपने सुसाइड नोट में बताया है कि वह किस कदर दबंगों की छेड़खानी से परेशान थी। युवती ने तंग आकर कॉलेज जाना भी छोड़ दिया था लेकिन इसके बाद भी दबंगों की हरकतें कम नहीं हो रही थीं। वे घर के आसपास भी चक्कर लगाने लगे थे जिस कारण वह डर के कारण भीतर ही रहती थी। युवती ने बताया कि एक दिन उसे तमंचा दिखाकर भी डराने धमकाने की कोशिश की गई। नोट में आगे लिखा कि, सॉरी, मैं अपनी जान दे रही हूं। इसके बाद युवती ने फांसी लगा ली।

Post Top Ad