मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने किसानों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराने के लिए किया आश्वस्त - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 31, 2024

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने किसानों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराने के लिए किया आश्वस्त


लखनऊ : (मानवी मीडिया) मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और यूनियन के द्वारा किसानों की समस्य़ाओं को लेकर एक ज्ञापन मुख्य सचिव को दिया गया। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि शासन के लिए किसानों का हित सर्वोपरि है। शासन द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में किसान हितैषी कई निर्णय लिये गये हैं 

भविष्य में भी आवश्यकतानुसार उनके हित में कल्याणकारी निर्णय लिये जायेंगे। उन्होंने यूनियन के पदाधिकारियों को किसानों की विभिन्न समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का परीक्षण कर जल्द से जल्द कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बैठक में शासन की ओर अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार वीना कुमारी मीना,  चेयरमैन यूपीपीसीएल डॉ0 आशीष कुमार गोयल, सचिव कृषि अनुराग यादव राहत आयुक्त नवीन कुमार जीएस  सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण व भारतीय किसान यूनियन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष चौ0 हरिनाम सिंह वर्मा सहित अन्य पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थे। 

Post Top Ad