वृहद रूप से आयोजित हुआ "से नो टू प्लास्टिक" कैम्पेन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 4, 2024

वृहद रूप से आयोजित हुआ "से नो टू प्लास्टिक" कैम्पेन

 


लखनऊ (मानवी मीडिया)अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग फ्री डे पर जन सहभागिता के साथ वृहद रूप से आयोजित हुआ "से नो टू प्लास्टिक" कैम्पेन*

अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग फ्री डे पर 'से नो टू प्लास्टिक' कैंपेन के तहत लोगों को जागरूक किया गया। लखनऊ नगर निगम ने बुधवार को शाम 5 बजे विशाल जागरूकता रैली निकाली।साथ ही नियवकी पद्धति से पौधरोपण कर लगभग 2400 पौधे रोपित किया गए। इस अभियान में शहर के प्रतिष्ठित लोगों, व्यापारियों के अलावा आम लोगों ने भी हिस्सा लिया। रैली में लोगों से प्लास्टिक यूज न करने अपील की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह जी सहित 1090 की एसपी रुचिका चौधरी और शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने रैली का नेतृत्व किया।

जागरूकता रैली हजरतगंज चौराहा से जनपथ मार्केट, हलवासिया व एलआईसी से होते हुए वापस हजरतगंज चौराहा पहुंची। इस दौरान पोस्टर- बैनर पर लिखे स्लोगन से लोगों को प्लास्टिक छोड़ने का संदेश दिया गया। प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल करने वालों को जूट के बैग बांटे गए। दुकानों पर स्टीकर लगाकर भी जागरूकता संदेश दिया गया।अभियान में बड़ी संख्या में कॉलेज की छात्र-छात्राओं, समाजिक संगठनों व आम जनों ने हिस्सा लिया। 

इस दौरान नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने को लेकर नगर निगम का साथ देने वाली समस्त संस्थाओं व लोगों का तहे दिल से धन्यवाद।उन्होंने बताया कि शहर में सबसे ज्यादा परेशानी प्लास्टिक इस्तेमाल से हो रही है। कई बार मवेशी प्लास्टिक खा लेते हैं। जिससे वो गंभीर बीमारी के शिकार हो जाते हैं और उनकी मौत हो जाती है। नगर आयुक्त ने कहा कि शहर में जितने भी हैंडपंप हैं, तकरीबन सभी प्लास्टिक फंसने की वजह से चोक होते हैं। इस बार भी हैंडपंप की सफाई हमारे लिए चैलेंज रहा। उन्होंने कहा की मीडिया का जितना सहयोग इस अभियान को सफल बनाने हेतु मिल रहा है वो सराहनीय है और उससे इस अभियान को बेशक सफलता हासिल होगी और प्लास्टिक इस्तेमाल न करने के लिए  लोग पूर्ण रूप से जागरूक भी होंगे।

से नो टू प्लास्टिक' कैंपेन के तहत नगर निगम की टीम ने जागरूकता रैली के रूट पर घर और दुकानों पर जाकर स्टीकर भी लगाए। जिस पर प्लास्टिक यूज न करने के स्लोगन लिख कर लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने का संदेश दिया गया।

Post Top Ad