बुन्देलखण्ड विकास निधि के तहत मंजूर की गयी धनराशि - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 12, 2024

बुन्देलखण्ड विकास निधि के तहत मंजूर की गयी धनराशि


उत्तर प्रदेश : (
मानवी मीडिया
बुन्देलखण्ड विकास निधि (राज्यांश) के अन्तर्गत जनपद हमीरपुर एवं झांसी की विभिन्न्ा परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु कुल 598.49 लाख रूपये मंजूर किये हैं। मंजूर की गयी धनराशि संबंधित जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी के निवर्तन पर रखी गयी है। नियोजन विभाग ने इस संबंध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये हैं। आदेशानुसार जनपद हमीरपुर की 04 परियोजनाओं के लिए 190.73 लाख मंजूर किये गये हैं। इस धनराशि से कैमोखर से उमरी सम्पर्क मार्ग राठ कुछेछा मार्ग से नहर पटरी होते हुए कोठापुल तक सम्पर्क मार्ग, बसेला से गिरवर सम्पर्क मार्ग का नव निर्माण कार्य तथा ग्राम कुम्हऊपुर से भरतपुरवा मार्ग तक का सड़क निर्माण कार्य कराया जायेगा। इसी प्रकार जनपद झांसी की 05 परियोजनाओं के लिए 407.76 लाख रूपये मंजूर किये गये हैं। इस धनराशि से झांसी के विभिन्न्ा क्षेत्रों में सम्पर्क मार्ग का निर्माण तथा सम्पर्क मार्ग के नव निर्माण का कार्य कराया जायेगा।

Post Top Ad