रिटायर्ड आईएएस की पत्नी ने सौतेले बेटे और दामाद पर दुष्कर्म का लगाया आरोप - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 10, 2024

रिटायर्ड आईएएस की पत्नी ने सौतेले बेटे और दामाद पर दुष्कर्म का लगाया आरोप


लखनऊ : (मानवी मीडिया) एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की दूसरी पत्नी से उनके ही घर में दुष्कर्म किया गया। अश्लील वीडियो बनाया गया। पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए लखनऊ के गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। घटनास्थल जम्मू-कश्मीर के बांदीपुर होने के कारण जांच जम्मू-कश्मीर पुलिस को ट्रांसफर कर दी गई है। नवंबर 2020 में जम्मू-कश्मीर के बांदीपुर के रहने वाले रिटायर्ड आईएएस अधिकारी से लखनऊ की रहने वाली पीड़िता का निकाह हुआ था। 

यह अधिकारी की दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी से चार बच्चे हैं। तीन बेटी और एक बेटा है। पीड़िता ने बताया कि ससुराल पहुंचने के बाद से ही उसको परेशान किया जाने लगा। दहेज की मांग पूरी न होने पर सौतेले बच्चों ने उसको पीटा। पीड़िता के मुताबिक, अप्रैल 2024 में सौतेले बेटे और दामाद ने बंधक बनाकर पांच दिनों तक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई करते थे। तबीयत बिगड़ने पर पीड़िता को मायके भेज गए। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में पता चला कि घटना जम्मू-कश्मीर के बांदीपुर की है। आगे की जांच के लिए केस बांदीपुर पुलिस थाने को ट्रांसफर कर दिया गया है।

Post Top Ad