बेंगलुरु पीजी मर्डर : क्यों दोस्त के बॉयफ्रेंड ने कर दी कृति की हत्या - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, July 27, 2024

बेंगलुरु पीजी मर्डर : क्यों दोस्त के बॉयफ्रेंड ने कर दी कृति की हत्या


बेंगलुरु : (मानवी मीडिया) एक पेइंग गेस्टरूम में 24 साल की महिला की हत्या को लेकर कई बातें सामने आई हैं। दरअसल आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया गया है। वह पीड़िता कृति की दोस्त का बॉयफ्रेंड है। दरअसल कृति की रूममेट और उसके बॉयफ्रेंड के बीच में नौकरी ना होने और पैसे की कमी को लेकर अकसर झगड़ा हुआ करता था। कई बार उनके झगड़ों में कृति भी शामिल हो जाती थी। 

क्यों कर दी हत्या

पुलिस ने बताया कि कृति ने अपने दोस्त को सलाह दी थी कि वह अपने बॉयफ्रेंड से दूरी बना ले। इसके बाद कृति की रूममेट ने अपने बॉयफ्रेंड को इग्नोर करना शुरू किया और बात करना भी बहुत कम कर दिया। कृति ने ही अपनी दोस्त को दूसरे पीजी में शिफ्ट करवा दिया। अब उसकी दोस्त और बॉयफ्रेंड के बीच बातचीत एकदम बंद हो गई। जानकारी के मुताबिक यह कृति की हत्या की वजह बन गई। 

सीसीटीवी पर हत्या का वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें कृति बचाने के लिए गुहार लगा रही है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी काफी देर तक पेइंग गेस्ट के कॉरिडोर में घूमता रहा। इसके बाद वह कृति के रूम की तरफ जाता है। उसके हाथ में प्लास्टिक का बैग था। आरोपी अभिषेक दरवाजा खटखटाता है और फिर कमरे में चला जाता है। थोड़ी देर बाद वह कृति को घसीटता हुआ बाहर लाता है। कृति किसी तरह बचना चाहती है और चिल्लाती है। 

आरोपी के हाथ में चाकू था और वह कृति का गला रेत देता है। वह कृति पर चाकू से बार-बार हमला करता है। कृति के गिरने के बाद वह फिर से हमला करता है। कृति को वह बालों से उसे पकड़ लेता है और चाकू से गोदता रहता है। वह उसे छोड़ता है और देखता है कि उसकी सांच चल रही है तो फिर वह फिर से गला रेतने की कोशिश करता है और फिर भाग जाता है।  कृति खून से लथपथ  वहीं फर्श पर पड़ी थी। इसके बाद पीजी की एक महिला दौड़कर आती है और फोन से पुलिस का नंबर डायल करती है।  जानकारी के मुताबिक कृति कुमारी बिहार की रहने वाली थीं और बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में काम करती थीं। वहीं आरोपी मध्य प्रदेश का ही रहने वाला है। उसने नौकरी छोड़ दी थी।

Post Top Ad