लखनऊ में लड़कियों ने लड़के को पीटा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, July 21, 2024

लखनऊ में लड़कियों ने लड़के को पीटा


लखनऊ : (मानवी मीडिया) 3 लड़कियों ने एक लड़के के साथ मारपीट की। लड़की ने लड़के का कॉलर पकड़ा, तो उसने थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद तीनों लड़कियों ने मिलकर लड़के की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का 30 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में विवाद के बीच एक लड़की डंडा उठा लेती है और मारने लगती है। 1090 पार्क में हुआ बवालवीडियो 1090 पार्क का बताया जा रहा है। तीन लड़कियां पार्क में डंडा लेकर पहुंचती हैं। पार्क में बेंच पर बैठे लड़के से तीनों कुछ बातचीत करती हैं। दोनों तरफ से कहासुनी होने लगती है। तभी एक लड़की, लड़के का कॉलर पकड़ लेती है। कॉलर पकड़े जाने के बाद लड़का एक लड़की को दो-तीन थप्पड़ जड़ देता है। इसी दौरान साथ की दोनों लड़कियां भी मिलकर लड़के की पिटाई करती हैं। उस समय पार्क में मौजूद कई और लोग शोर मचाते हैं। इसके बाद भी लड़कियां नहीं रुकतीं, वो मारपीट करती रहती हैं। हालांकि किसी ने भी पुलिस में शिकायत नहीं की है। मामले में पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है।


Post Top Ad