मुख्य सचिव से मिला राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधिमंडल दिया बधाई - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 1, 2024

मुख्य सचिव से मिला राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रतिनिधिमंडल दिया बधाई

 


लखनऊ (मानवी मीडिया), राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी के नेतृत्व में संयुक्त परिषद के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के नवनियुक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात कर प्रदेश का देश के  सबसे बड़े प्रदेश के मुख्य सचिव का कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई दिया। संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी, महामंत्री अरुणा शुक्ला, उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ चौरसिया ने संयुक्त परिषद की तरफ से पुष्प गुच्छ देकर मुख्य सचिव का सम्मान किया। संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन ने नव नियुक्त मुख्यंसचिव को आश्वस्त किया कि प्रदेश का कर्मचारी सभी रचनात्मक कार्यों में सरकार का सहयोग करेंगे, एवम् पूरी निष्ठा तथा ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने मुख्य सचिव जी से कर्मचारियों की  लंबित मांगों पर समीक्षा करके शीघ्र निर्णय कराने  का अनुरोध भी किया। मुख्य सचिव ने कहा कि वह कर्मचारियों की समस्याओं पर शीघ्र ही परिषद के पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर  उचित मांगों पर कार्यवाही कराएंगे। संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी एवं महामंत्री अरुणा शुक्ला ने डॉ देवेश चतुर्वेदी को प्रदेश का एपीसी बनाए जाने पर उनसे मुलाकात कर  पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया एवं बधाई दिया। 

Post Top Ad