लखनऊ थाना गडम्बा पुलिस ने प्रेम का झांसा देकर आर्थिक एवं शारीरिक शोषण करने वाले को किया गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, July 24, 2024

लखनऊ थाना गडम्बा पुलिस ने प्रेम का झांसा देकर आर्थिक एवं शारीरिक शोषण करने वाले को किया गिरफ्तार

लखनऊ (मानवी मीडिया)पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ  थाना गडम्बा पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

कार्यवाही-

थाना गुड़म्बा पुलिस द्वारा आज दिनांक 24.07.2024 को एक नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण-दिनांक 23.07.2024 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर अभियुक्त फब्बाज पुत्र अब्दुल्ला निवासी पिपरा रामलाल थाना पथरा जिला सिद्धार्थनगर उम्र 21 वर्ष के विरुद्ध मु0अ0सं0- 285/2024 धारा- 376/420/506 भादवि0 व धारा 3/4 उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म सपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 पंजीकृत कराया गया था। आज दिनांक 24.07.2024 को थाना गुडम्बा के निरी०  भानु प्रताप सिंह मय हमराही पुलिस बल के अभियुक्त फब्बाज पुत्र अब्दुल्ला निवासी पिपरा रामलाल थाना पथरा जिला सिद्धार्थ नगर उम्र 21 वर्ष को पतारसी सुरागरसी के क्रम में समय 12.20 बजे थाना क्षेत्र गुडम्बा लखनऊ में मिश्रपुर सनातन कोल्ड स्टोर के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

अभियुक्तगण के अपराध का तरीका-

अभि० फब्बाज के द्वारा अपना नाम नीरज शुक्ला बदलकर वादिनी को प्रेम का झांसा देकर आर्थिक एवं शारीरिक

शोषण करना, वादिनी को जान से मारने की धमकी देने का अपराध कारित किया गया है।

अभियुक्त का विवरण/नाम पता व्यवसाय-

1. फब्बाज पुत्र अब्दुल्ला निवासी पिपरा रामलाल थाना पथरा जिला सिद्धार्थ नगर उम्र 21 वर्ष / (बेरोजगार है)

पंजीकृत अभियोग

1- मु0अ0सं0 285/2024 धारा 376/420/506 भादवि0 व धारा 3/4 उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म सपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 थाना गुडम्बा लखनऊ।

अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

बरामदगी का विवरण-निल

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. निरीक्षक श्री भानु प्रताप सिहं

2. का0 सूर्य प्रकाश

3. का0 भारत

Post Top Ad