कारगिल विजय दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र, शील्ड देकर किया गया सम्मानित - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, July 27, 2024

कारगिल विजय दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र, शील्ड देकर किया गया सम्मानित


लखनऊ (मानवी मीडिया )सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा कारगिल दिवस के रजत जयंती के अवसर पर आम जनमानस और विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए लगाई गई दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी कार्यक्रम का सफल समापन राजधानी लखनऊ के उत्तर व‍िधानसभा के व‍िधायक डॉ. नीरज बोरा के कर कमलों द्वारा हुआ।

कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित करते हुए व‍िधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में कारगिल युद्ध के वीर सपूतों की गाथाओं का चित्रों के माध्यम से मनमोहक वर्णन किया गया है। विधायक ने कहा कि तमाम देशों ने प्राचीन काल में भारत पर आक्रमण किया लेकिन कोई भी भारत की परम्परा और संस्कृति को नष्ट न कर सकें। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां मनुष्य के साथ साथ हम पशुओं की भी चिंता करते है। डॉ. बोरा ने कहा कि देश के जवान अपने परिवार से दूर रहकर हमेशा देश की सेवा करते है। इसलिए हमें भी देश की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि पूर्व भारतीय वायु सेना अधिकारी, पर्वतारोही, उत्तर प्रदेश से माउंट एवरेस्ट पर सफल आरोहण करने वाली प्रथम महिला, स्क्वाड्रन लीडर (डॉ) तूलिका रानी ने कहा कि भारतीय सेना विश्व की अन्य सेनाओं की तुलना में ज्यादा पराक्रमी है। उन्होंने कहा कि आज विश्व में भारत का नाम एक बड़े मुकाम तक पहुंच चुका है जिसकी नींव स्वामी विवेकानंद और रानी लक्ष्मीबाई ने रखी थी। सुश्री रानी ने कहा कि देशभक्ति का ये मतलब नहीं कि आप वर्दी ही पहनें और सेना में ही शामिल हो तभी आप देशभक्त कहलाएंगे। उन्होंने कहा कि जो भी कार्य समाज में आपको सौंपा गया है उसे पूरी निष्ठा से करना भी देशभक्ति है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए समाजसेवी  दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि यह कार्यक्रम कारगिल के वीर जवानों को याद करने और उनके सम्मान में आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि स्कूल के विद्यार्थियों के डिफेंस सेक्टर में कैरियर बनाने के लिए तत्पर रहना चाहिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय संचार ब्यूरो के निदेशक  मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि केंद्रीय संचार ब्यूरो प्रदेश भर में ऐसी चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है, जो उन सभी बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने हमारे प्यारे राष्ट्र की ‘आन, बान और शान’ को बनाए रखने के लिए वीरता का प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शनी सभी को, खासकर युवा पीढ़ी को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगी।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सागर कुमार द्वारा  विद्यार्थियों के बीच खेल प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया और विजयी प्रतिभागियों को फ्लोरेंस नाइटेंगल इंटर कॉलेज की प्रबंधक कंचन शुक्ला, प्रधानाचार्य  एस के मिश्रा तथा अतिथियों द्वारा पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र और शील्ड  देकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में केंद्रीय संचार ब्यूरो के जादू और कठपुतली के दलों ने मनमोहन प्रस्तुतियां दे कर लोगो का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में केंद्रीय संचार ब्यूरो के  लक्ष्मण शर्मा,  प्रेम सिंह नेगी,  राजेन्द्र विश्वकर्मा,  जितेंद्र पाल सिंह और  रविन्द्र शुक्ला का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

                          ---

Post Top Ad