उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल के हत्यारे रियाज को लाया गया अस्पताल - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 5, 2024

उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल के हत्यारे रियाज को लाया गया अस्पताल


राजस्थान : (
मानवी मीडिया) बहुचर्चित उदयपुर के कन्हैयालाल टेलर की हत्या के आरोपी रियाज अंसारी को अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लाया गया है। जानकारी के मुताबिक, रियाज अंसारी को पेट और आंखों की समस्या को लेकर अस्पताल लाया गया है। इस दौरान हथियारबंद जवानों को बड़ा दस्ता हॉस्पिटल में दिखाई दिया है। आइए जानते है पूरा मामला। 

उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल के हत्यारे रियाज अंसारी को पेट और आंखों में समस्या को लेकर अजमेर संभाग के सबसे बड़े जेएलएन अस्पताल लाया गया है। उसे अस्पताल में जांच के बाद एक बार फिर से कड़ी सुरक्षा के बीच हाई सिक्योरिटी जेल भेज दिया गया है। इस दौरान हथियारबंद जवानों के साथ ही सिविल लाइन और कोतवाली थाना पुलिस का जाब्ता मौजूद रहा। आपको बता दें कि कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी गौस मोहम्मद, रियाज अंसारी सहित अन्य आरोपी हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है। 

यहां पर शुक्रवार को रियाज की आंखों और पेट में तकलीफ हुई जिस कारण उसे जेएलएन अस्पताल लाया गया। रियाज को आंखों की जांच करवाने के बाद पेट से संबंधित डॉक्टर्स को दिखाया गया। डॉक्टर्स के द्वारा उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। फिर उस वापस जेल ले जाया गया।  साल 2022 में रियाज अंसारी और गौस मोहम्मद नाम के दो लोगों ने कन्हैयालाल की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शहर में तनाव हो गया था जिसके बाद कर्फ्यू  लगाया गया था। दोनों आरोपियों को वारदात के कुछ घंटों बाद राजसमंद के भीम क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया था।

Post Top Ad