लखनऊ के पॉश इलाके की सड़क धंसी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, July 7, 2024

लखनऊ के पॉश इलाके की सड़क धंसी


लखनऊ : (मानवी मीडिया) कृष्णानगर सेक्टर-8 की सड़क धंस गई। शहर के कई इलाकों में जलभराव से लोग परेशान रहे।लखनऊ में शनिवार रात से शुरू हुई बारिश रविवार को जारी है। काले बादल छाए हुए हैं। बारिश होने से पुराने लखनऊ में बाढ़ जैसे हालात बन गए। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दुबग्गा मंडी में भी पानी भरने से सब्जियां खराब हो गईं। 

सुल्तानपुर हाईवे पर 1 फीट तक पानी भर गया। जलभराव की स्थिति का जायजा लेने निकले नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह से लोगों की तीखी बहस हो गई। नगर आयुक्त के सामने स्थानीय व्यापार मंडल के नेताओं ने कहा- सफाई को लेकर हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है, धरातल पर कुछ नहीं होता। आज दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है। 

इस दौरान सामान्य तापमान से पारा कम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि आज लखनऊ में 5 से 15 मिलीमीटर बारिश होगी। इस दौरान हवा 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से भी चल सकती है। दिनभर बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं, शनिवार को 32.7 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 2.2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री रहा। सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक पारा दर्ज किया गया। दिन में उमस भरी गर्मी ने भी लोगों को परेशान किया।

Post Top Ad