समुद्र तट पर पड़े मिले 89 लोगों के शव - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 5, 2024

समुद्र तट पर पड़े मिले 89 लोगों के शव

 


नोउअक्चोत्त (मानवी मीडिया): मॉरिटानिया के तट रक्षकों ने दक्षिण-पश्चिमी मॉरिटानिया के एन’डियागो के पास 89 अवैध प्रवासियों के शव बरामद किए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मॉरिटानियाई समाचार एजेंसी के हवाले से बताया कि प्रवासी मछली पकड़ने वाली बोट पर सवार थे। बोट एनडियागो शहर से चार किलोमीटर दूर अटलांटिक महासागर में फंसी हुई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, मॉरिटानिया के तट रक्षकों ने पांच साल की एक बच्ची समेत नौ लोगों को बचा लिया। रिपोर्ट में जीवित बचे लोगों के हवाले से बताया गया है कि यह बोट छह दिन पहले सेनेगल-गाम्बिया सीमा से यूरोप की ओर रवाना हुई थी। इसमें 170 प्रवासी सवार थे।

Post Top Ad