बनारस कोठी और रिवर पैलेस पर 7 घंटे चला बुलडोजर - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, July 28, 2024

बनारस कोठी और रिवर पैलेस पर 7 घंटे चला बुलडोजर


वाराणसी : (मानवी मीडिया) बनारस कोठी और रिवर पैलेस होटल को बुलडोजर से ढहाया जा रहा है। शनिवार दोपहर 2 बजे बुलडोजर एक्शन शुरू हुआ जो रात 9 बजे तक जारी रहा। फिर रात होने और बरसात की वजह से कार्रवाई रोकी गई। करीब 7 घंटे की कार्रवाई में होटल के अंदर कमरे, बाथरूम, शौचाल दोनों होटल 5 मंजिला हैं और कुल 90 कमरे हैं। इस होटल को तोड़ने के लिए 5 बुलडोजर और करीब 150 मजदूर लगाए गए। जब होटल मालिक खुर्शीद आलम ने विरोध शुरू किया, तब ADM सिटी आलोक कुमार ने उन्हें सिर मार दिया। इससे उनके मुंह से खून निकलने लगा। इसके बाद सपोर्ट में करीब 100 लोग इकट्‌ठा हो गए। मगर बुलडोजर कार्रवाई जारी रही। तस्वीर रविवार सुबह 11:30 बजे की है। बनारस कोठी के आसपास सुरक्षा में पुलिस तैनात है। यहां होटल मालिक के परिवार वाले मौजूद हैं। 

VDA के मुताबिक, होटल को वरुणा नदी के डूब क्षेत्र में बनाया गया है। 8 साल पहले भी होटल को सील किया गया था। इसके बावजूद होटल ने कंस्ट्रक्शन जारी रखे। यात्रियों की बुकिंग भी लेता रहा। इसलिए अब होटल गिराने की कार्रवाई हो रही है। ये होटल बुद्ध विहार कॉलोनी में बनाए गए हैं। होटल मालिक खुर्शीद आलम ने विरोध शुरू किया, तब ADM सिटी आलोक कुमार ने उन्हें सिर मार दिया। अफसरों से बहस हुई, होटल मालिक बेहोश हुएVDA की टीम बनारस कोठी होटल पहुंची। यह होटल 5 मंजिल का है। होटल मालिक मोहम्मद जाफर खान की VDA अफसरों से बहस हो गई। बात करते हुए वह बेसुध हो गए। होटल स्टाफ ने उन्हें संभाला। होटल के अंदर तोड़-फोड़ के बीच बाहर पुलिस फोर्स तैनात है। होटल मालिक के परिजन भी बाहर पहुंचे हैं। वह रोते हुए अफसरों से कार्रवाई रोकने की गुहार लगा रहे हैं। 

Post Top Ad