7 दिनों तक दरिंदों ने लुटी इज्जत - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 26, 2024

7 दिनों तक दरिंदों ने लुटी इज्जत


बिहार : (मानवी मीडिया) जमुई में पश्चिम बंगाल के महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। 24 परगना की रहने वाली 30 वर्षीय पीड़िता के साथ लगातार 7 दिनों तक दरिंदगी की गई। घिनौनी घटना को अंजाम देने के बाद नशे की हालत में महिला को जमुई से ट्रेन पर बैठा दिया गया। देवघर रेल पुलिस ने बदहवास अवस्था में ट्रेन में पाया, जिसके बाद सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। होश आने पर पीड़िता ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। 

उसने कहा-" वो अपने गांव की परिचित महिला दीपा और पिंकी साव के कहने पर कैटरिंग का काम करने के लिए जमुई गई थी। हबला नामक युवक के साथ बाबा होटल पहुंची। जहां पहले से पिंकी साव और रौशन नाम का युवक मौजूद था। दोनों के इशारों पर उसे एक कमरे में ले जाया गया। 17 जुलाई को तीन अज्ञात युवकों द्वारा उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया।" पीड़िता के बयान के आधार पर जसीडीह रेल थाना में जीरो FIR दर्ज कर ली गई है। इस बात का जिक्र किया कि कमरे में अलग-अलग लोगों द्वारा लगातार 7 दिनों दुष्कर्म किया गया। इस संबंध में हबला, दीपा, पिंकी साव, रौशन और उसका भाई मुखिया, बाबा होटल का मालिक व अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया है।

Post Top Ad