जमीन कब्जाने के आरोप में बिहार के पूर्व मंत्री छेदी राम समेत 5 गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 15, 2024

जमीन कब्जाने के आरोप में बिहार के पूर्व मंत्री छेदी राम समेत 5 गिरफ्तार


बिहार : (
मानवी मीडिया) पूर्व मंत्री और आरजेडी नेता छेदी राम समेत पांच लोगों को जमीन कब्जाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। और जेल भेज दिया है। बक्सर पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से  एक राइफल, 57 जिंदा कारतूस और एसयूवी भी जब्त की गई है। बक्सर के राजपुर थाना इलाके रहने वाले पीड़ित विष्णु दत्त चौबे के बयान के आधार पर राजपुर थाने में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  उन्होंने आरोप लगाया कि छेदी राम, गणेश चौबे, अंगद चौबे, अभिमन्यु चौबे, संजय राम, महेंद्र राम, सुरेश राम और गुड्डु खान सहित आठ लोगों को उनकी कृषि भूमि जो करीब 14 एकड़ है उस पर कब्जा करते देखा गया। और मना करने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी गई। बक्सर सदर के एसडीपीओ धीरज कुमार ने कहा,  एक श्ख्स ने राजपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ हथियारबंद लोग गांव में उसकी जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। राजपुर थाने की पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पुलिस टीम को देखकर छेदी राम और उसके सहयोगी अपनी स्कॉर्पियो से मौके से भाग गये। पुलिस टीम ने लगभग 10 किमी तक उनका पीछा किया और आखिरकार उन्हें पकड़ लिया। गाड़ी की तलाशी के दौरान एक राइफल और 57 जिंदा कारतूस मिले। सभी पर जमीन हड़पने के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है।साथ ही इस मामले की भी जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में कारतूस कैसे खरीदे गए। जांच के बाद शस्त्र अधिनियम की धाराएं जोड़ी जाएंगी पुलिस ने बताया कि राजपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर छावनी गांव में विष्णुदत्त चौबे और गणेश चौबे के बीच जमीन विवाद था। जमीन हड़पने के लिए छेदी राम गणेश चौबे के सपोर्ट में आ गए। वहीं इस मामले पर पूर्व मंत्री छेदी राम ने कहा, कि मैं मुखिया जी (गणेश) के बुलावे पर वहां पहुंचा। मैं उनसे बात ही कर रहा था कि पुलिस टीम आ गयी। जब मैं घर लौट रहा था तो पुलिस टीम ने मुझे गिरफ्तार कर लिया। जमीन हड़पने से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। आापको बता दें  छेदी राम वर्ष 2000 में राजपुर से बसपा से विधायक थे। हालांकि ढ़ाई साल बाद ही पार्टी छोड़ राजद में चले गये जहां 2005 तक ग्रामीण विकास मंत्री थे। इसके बाद वे कभी विधायक नहीं रहे। 

Post Top Ad