डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे, 4 की माैत-रेस्क्यू आपरेशन जारी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 18, 2024

डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे, 4 की माैत-रेस्क्यू आपरेशन जारी

 


गोंडा (मानवी मीडिया)- उत्तर प्रदेश के गोंडा में आज दोपहर भीषण रेल हादसा हो गया। यहां गोरखपुर होते हुए चंडीगढ़ से असम के डिब्रूगढ़ जा रही चंडीगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद रूट पर आने वाली ट्रेनें बाधित हो गईं। घटना गोरखपुर रेल खंड के मोतीगंज बॉर्डर की है। हादसे में अब तक 4 यात्रियों की मौत की खबर है। 20-25 यात्री घायल हैं। अभी इनकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। ट्रेन चंडीगढ़ से आ रही थी। हादसा झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच गोसाई डिहवा में हुआ है।

डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (15904) चंडीगढ़ से चलकर डिब्रूगढ़ तक जाती है। गुरुवार को यह ट्रेन रात 11:39 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई। गुरुवार दोपहर गोंडा और बस्ती के बीच झिलाही स्टेशन के पास गाड़ी पहुंची तो ट्रेन डिरेल हो गई। इसके बाद ट्रेन की बोगियां पलट गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गोंडा में हुए ट्रेन हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के भी निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

। रेल यात्रियों की मदद एवं अन्य जानकारी हेतु रेलवे द्वारा हेल्प लाइन नम्बर जारी किये गये हैं।

1. गोण्डा  - 8957400965

2. लखनऊ - 8957409292

3. सीवान -  9026624251

4. छपरा -    8303979217

5. देवरिया सदर- 8303098950

इस खण्ड पर चलने वाली निम्न गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन कर चलाया जा रहा है। 

- 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर मनकापुर - अयोध्या - बाराबंकी के रास्ते चलाई जा रही है। 

- 15653 गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जा रही है। 

                                                           

Post Top Ad