हसीना ने अमीरी के सपने दिखाकर 20 लड़कियों को वेश्यावृत्ति में धकेला - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 15, 2024

हसीना ने अमीरी के सपने दिखाकर 20 लड़कियों को वेश्यावृत्ति में धकेला


(
मानवी मीडिया) : 
खूबसूरत चेहरे के पीछे की कड़वी सच्चाई आपको हैरान देगी! इस इंस्टाग्राम मॉडल ने अमीरी के सपने दिखाकर कम से कम 20 गरीब लड़कियों को अपने झांसे में फंसाया और फिर वेश्यावृत्ति में झोंक दिया। इतना ही नहीं ये इन्हें कई सालों तक घर पर गुलाम बनाकर भी रखती रही। इनसे अपने कपड़े धुलवाती, साथ में नहाने को मजबूर करती और सोने के लिए जानवरों के मल-मूत्र से सने बिस्तर दिया करती थी। ऐसा दावा भी किया जाता है कि कभी इस मॉडल ने हॉलीवुड सुपरस्टार  लियोनार्डो डिकैप्रियो को डेट किया था। काला जादू और अपने आप को आध्यात्मिक शक्तियों की मालकिन बताकर इसने कई लड़कियों पर जुल्म ढहाए। अब अदालत ने इसे इन अपराधों के लिए आठ साल कैद की सजा सुनाई है।

यहां बात हो रही है पूर्व ब्राजीलियाई मॉडल और अमेरिका की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कैट टोरेस की। टोरेस को मानव तस्करी और महिलाओं को सेक्स वर्कर और गुलाम बनाकर रखने के लिए आठ साल जेल की सजा सुनाई गई है। इस मॉडल की करतूत का शक एफबीआई को सितंबर 2022 में पता लगा था, जब दो लड़कियां अचानक लापता हो गई और जांच में सामने आया कि वे टोरेस के संपर्क में थी। इसके बाद इस मॉडल की सच्चाई परत-दर-परत सामने आने लगी। 

टोरेस के झांसे में कैसे आई

बीबीसी से बात करते हुए टोरेस की कैद में रहने वाली लड़कियों का कहना है कि उन्हें टोरेस ने धोखे से अपने घर में लंबे समय तक गुलाम बनाकर रखा। उन्होंने उसके साथ रहने के अपने दर्दनाक अनुभव के बारे में खुलासा किया है। इन्होंने दावा किया कि वे उसकी गरीबी से अमीरी की कहानी से आकर्षित हुईं, क्योंकि उसने बताया कि वो ब्राजील के एक गरीब इलाके से हॉलीवुड सितारों के साथ पार्टी करने तक पहुंच गई। टोरेस की ये कहानी उन्हें काफी आकर्षक लगी और वो भी उसकी तरह बनना चाहती थी।

लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ डेटिंग

इन लड़कियों का कहना था कि वे टोरेस की इंस्टाग्राम पर उन तस्वीरों से काफी आकर्षित हुई कि वह मशहूर अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ डेटिंग कर रही हैं। टोरेस ने उन्हें यह भी बताया कि उसके पास भविष्य देखने की ताकत है और वह इन शक्तियों के बल पर ही इस शिखर पर पहुंची है। उसका कई टीवी चैनलों ने इंटरव्यू भी लिया है। टोरेस की शिकार एना नाम की महिला ने बीबीसी को बताया, "वह पत्रिकाओं के कवर पेज पर आती थीं। उसे लियोनार्डो डिकैप्रियो जैसे मशहूर लोगों के साथ देखा गया था। मैंने जो कुछ भी देखा, वह मुझे सच लगता था।"

वेश्यावृत्ति में धकेला, गुलाम बनाया

2019 में, एना न्यूयॉर्क चली गई और टोरेस के कहने पर उसकी लिव इन पार्टनर के रूप में रहने लगी। उसने उसे घर की देखभाल के लिए 2000 डॉलर प्रति माह के हिसाब से काम पर रखा। वह उसके लिए खाना बनाती थी। उसके कपड़े धोने थे और सफाई करनी थी।  लेकिन जब वह उसके घर पहुंची तो उसके सारे सपने टूट गए। घर गंदा था और उसे बिल्ली के मल-मूत्र से सने सोफे पर सोने के लिए मजबूर होना पड़ता था। टोरेस उस पर दबाव बनाती थी कि वह हर वक्त उसके साथ रहे। उसे कुछ ही घंटे सोने तक की ही अनुमति थी। 

एना के भागने के बाद, टोरेस ने दो और लड़कियों डेसिरे और लेटिसिया को काम पर रखा, जो उसके साथ टेक्सास में एक घर में रहती थी। जल्द ही उनका जीवन भी नरक बन गया। कुछ ही हफ़्तों में टोरेस ने डेसिरे पर दबाव डाला गया कि वह एक लोकल स्ट्रिप क्लब में काम करे। टोरेस उस पर "जादू टोना" करती थी। दोनों को एक दूसरे से बात करने की मनाही थी। उन्हें बाथरूम जाने के लिए भी टोरेस की परमिशन लेनी पड़ती थी। जब उन्होंने टोरेस के वेश्यावृत्ति करने को मना कर दिया तो टोरेस ने उन पर जुल्म करने शुरू कर दिए। बाद में पता लगा कि वह खुद अमीर बनने के लिए वेश्यावृत्ति का काम करती थी।

Post Top Ad