15 जुलाई से लखनऊ मेट्रो ट्रेन की सेवा में विस्तार; सुबह 06:00 बजे से रात इतने बजे तक रहेंगी सेवाएं - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 12, 2024

15 जुलाई से लखनऊ मेट्रो ट्रेन की सेवा में विस्तार; सुबह 06:00 बजे से रात इतने बजे तक रहेंगी सेवाएं


लखनऊ (मानवी मीडिया) लखनऊ मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। लखनऊ मेट्रो ने अपनी सेवाओं में समय का विस्तार करते हुए रात्रि सेवाएं अब 10 बजे से बढ़ा कर 10:30 बजे तक करने का फैसला लिया है। लखनऊ मेट्रो यात्री 15 जुलाई 2024 से इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। 15 जुलाई से लखनऊ मेट्रो की सेवाएं सुबह अपने निर्धारित समय 06:00 बजे से शुरु हो कर रात 10:30 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। 

इस समय के विस्तार के बाद लखनऊ मेट्रो की आखिरी ट्रेन अपने दोनो टर्मिनल स्टेशनों- (मुंशीपुलिया एवं सीसीएस एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन) से रात 10:30 बजे निकल कर अपने गंतव्य स्टेशन पहुंचेंगी। लखनऊ मेट्रो अपने यात्रियों की सुविधाओं के लिए भविष्य में भी ऐसे जरूरी कदम उठाता रहेगा। लखनऊ मेट्रो अपने यात्रियों को सुरक्षित, आरामदयक एवं विश्वस्तरीय सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। 

यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक  सुशील कुमार ने कहा कि लखनऊ पिछले 5 सालों में तेजी से विकसित हुआ है। शहर की तेज विकास गति में शहर की सबसे तेज परिवहन सेवा इस रफ्तार को गई गुना बढ़ा सकती है। लखनऊ मेट्रो की रात्रि सेवा विस्तार दर्शाती है कि लखनऊ मेट्रो वक्त के साथ-साथ तेजी से आगे बढ़ रही है।  

Post Top Ad