हाथरस भगदड़ के मुख्य आरोपी को 14 दिन की जेल - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, July 6, 2024

हाथरस भगदड़ के मुख्य आरोपी को 14 दिन की जेल


उत्तर  प्रदेश : (मानवी मीडियाहाथरस भगदड़ के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को CJM कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोर्ट में मीडिया का जमावड़ा था। पुलिस मीडिया से बचने के लिए मधुकर को पीछे के दरवाजे से दौड़ाकर बाहर लाई, तभी वह मुंह के बल गिर पड़ा। पुलिसकर्मियों ने मधुकर और उसके एक अन्य साथी संजीव यादव को अलीगढ़ जेल भेजा गया है। सुबह 11 बजे पुलिस ने मधुकर का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। बाहर निकला तो उसका मुंह अंगौछे से बंधा था। मीडिया कर्मियों ने उससे कई सवाल पूछे, लेकिन देव प्रकाश ने कोई जवाब नहीं दिया। देव प्रकाश को शुक्रवार रात दिल्ली के नजफगढ़ से गिरफ्तार किया गया था। SP निपुण अग्रवाल ने कहा- मधुकर फंड जुटाता था। कुछ समय पहले उससे राजनीतिक दलों ने संपर्क किया था। अब जांच होगी कि पार्टियों ने फंडिंग तो नहीं की थी। उधर, बिहार के पटना में हादसे को लेकर बीजेपी नेता ने भोले बाबा पर केस दर्ज कराया है। हादसे के बाद शनिवार सुबह पहली बार भोले बाबा सामने आया। न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा- हम 2 जुलाई की भगदड़ की घटना से बहुत दुखी हैं। हमें विश्वास है कि जो भी उपद्रवी हैं, वो बख्शे नहीं जाएंगे।

Post Top Ad