पीडब्ल्यूडी में बड़ा फेरबदल ; 12 चीफ इंजीनियरों का हुआ तबादला - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 5, 2024

पीडब्ल्यूडी में बड़ा फेरबदल ; 12 चीफ इंजीनियरों का हुआ तबादला


उत्तर  प्रदेश : (मानवी मीडियाशासन ने लोक निर्माण विभाग में मुख्य अभियंता स्तर के दर्जन भर अधिकारियों को इधर-उधर स्थानांतरित कर दिया है। अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज के मुख्य अभियंता भी बदले गए हैं। राजकीय निर्माण निगम लखनऊ के महाप्रबंधक को भी स्थानांतरित कर दिया गया है। शासन ने मुख्य अभियंता स्तर के 12 इंजीनियरों का तबादला आदेश शुक्रवार को जारी किया। प्रमुख अभियंता कार्यालय लखनऊ से संबद्ध नवपदोन्नत मुख्य अभियंता राज कुमार सिंह को मुख्य अभियंता अयोध्या क्षेत्र बनाया गया है। मुख्य अभियंता प्रयागराज क्षेत्र विजय कन्नौजिया को इसी पद पर मध्य क्षेत्र लखनऊ, मुख्य अभियंता वाराणसी क्षेत्र अशोक कुमार द्विवेदी को मिर्जापुर क्षेत्र साथ में प्रयागराज क्षेत्र का अतिरिक्त कार्यभार तथा महाप्रबंधक राजकीय निर्माण निगम लखनऊ अवधेश शरण चौरसिया को मुख्य अभियंता देवीपाटन क्षेत्र के पद पर भेजा गया है। 

मुख्य अभियंता पीएमजीएसवाई प्रयागराज मुकेश चंद्र शर्मा को चित्रकूटधाम बांदा, मुख्य अभियंता बस्ती क्षेत्र संजय कुमार श्रीवास्तव को सहारनपुर क्षेत्र, मुख्य अभियंता संबद्ध प्रमुख अभियंता कार्यालय लखनऊ रविदत्त कुमार को मुख्य अभियंता कानपुर क्षेत्र, मुख्य प्राविधिक परीक्षक टीएसी लखनऊ राजनाथ गुप्ता को मुख्य अभियंता झांसी क्षेत्र, मुख्य अभियंता संबद्ध प्रमुख अभियंता कार्यालय लखनऊ रवींद्र सिंह को मुख्य अभियंता (सेतु) पीडब्ल्यूडी लखनऊ, मुख्य अभियंता वाह्य सहायतित परियोजना लखनऊ सुरेंद्र सिंह को मुख्य अभियंता विश्व बैंक (ईएपी) मुख्यालय झांसी तथा नवपदोन्नत मुख्य अभियंता संबद्ध प्रमुख अभियंता कार्यालय लखनऊ अजय कुमार को मुख्य अभियंता बरेली क्षेत्र के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इसी प्रकार मुख्य अभियंता पीएमजीएसवाई लखनऊ राम नाथ सिंह को मुख्य अभियंता मुख्यालय-दो लखनऊ का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

Post Top Ad