PUBG पर हुई दोस्ती : लड़के से मिलने इटावा आई अमेरिका की ब्रुकलिन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 15, 2024

PUBG पर हुई दोस्ती : लड़के से मिलने इटावा आई अमेरिका की ब्रुकलिन


उत्तर प्रदेश : (मानवी मीडिया
यूपी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल एक अमेरिकन लड़की यूपी रोडवेज की बस में इटावा से दिल्ली जा रही थी। इस दौरान विदेशी लड़की को रोडवेज बस में देख लोग हैरान हो गए। किसी यात्री ने पुलिस को इस बात की खबर दे दी। जिसके बाद शिकोहाबाद पुलिस ने बस को रोक लिया और विदेशी लड़की को पूछताछ के लिए ले गई। इस दौरान जो पता चला, उससे पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। दरअसल, लड़की अपने पबजी दोस्त से मिलने इटावा आई थी। अब आपको पूरा मामला बताते हैं। 

दरअसल अमेरिकन लड़की की पबजी गेम खेलते समय इटावा के रहने वाले युवक से दोस्ती हो गई। इसके बाद वह लड़के से मिलने इटावा पहुंच गई। यहां से वह रोडवेज बस से दिल्ली जा रही थी, तभी शिकोहाबाद पुलिस ने लड़की को बस से उतारा और पूछताछ की। वहीं पूछताछ के बाद लड़की को दिल्ली महिला पुलिस के साथ भेज दिया गया। पबजी खेलने के दौरान इटावा के रहने वाले हिमांशु नाम के लड़के से अमेरिकन लड़की की दोस्ती हो गई। इसके बाद लड़की टूरिस्ट वीजा पर पहले चंडीगढ़ पहुंची, जहां से वह इटावा आ गई।  

दरअसल, अमेरिका के फ्लोरिडा होलमेज क्रीक रोड ग्रेसविले की रहने वाली ब्रुकलिन कार्नले नाम की लड़की पबजी खेलने की शौकीन थी। पबजी गेम खेलने के दौरान उसकी मुलाकात चंडीगढ़ के रहने वाले युवी वांगो नाम के युवक से हुई। युवी वांगो बेंगलुरु में जॉब करता है। अमेरिकन लड़की ब्रुकलिन टूरिस्ट वीजा पर भारत आ गई और तीन माह तक चंडीगढ़ में युवी बांगो के फ्लैट में रही। 

इस दौरान फिर से पबजी खेलने के दौरान ब्रुकलिन की मुलाकात इटावा के रहने वाले हिमांशु नाम के युवक से फरीदाबाद में हुई। फिर वह हिमांशु के साथ इटावा आ गई। कई दिन इटावा रहने के बाद ब्रुकलिन यूपी रोडवेज की बस से दिल्ली जा रही थी। इस बीच शिकोहाबाद में एक यात्री को अमेरिकन लड़की और भारतीय लड़के के बीच बातचीत को लेकर कुछ शक हुआ तो फौरन सूचना पुलिस को दी गई।

Post Top Ad