मोदी और नेहरू की तुलना नहीं हो सकती बोले सुधांशु त्रिवेदी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 28, 2024

मोदी और नेहरू की तुलना नहीं हो सकती बोले सुधांशु त्रिवेदी


नई दिल्ली : (मानवी मीडिया) शुक्रवार से संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होनी थी, लेकिन लोकसभा में पूरा दिन नीट में गड़बडि़यों पर चर्चा की विपक्ष की आक्रामक मांग की भेंट चढ़ गया तो राज्यसभा भी बार-बार शोर-शराबे, हंगामे, स्थगन और अंतत: विपक्ष के बहिष्कार का शिकार हुई। हालांकि राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो गई और भाजपा के सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस को याद दिलाई कि कैसे उसे जब-जब सत्ता मिली तब-तब संविधान पर हमले किए गए। त्रिवेदी ने तमाम ऐसे उदाहरण गिनाए, जिनमें संविधान की प्रस्तावना में किया गया बदलाव भी शामिल है। 

त्रिवेदी ने ही चर्चा की शुरुआत की और उन्होंने एक के बाद एक हमले करते हुए कांग्रेस पर संविधान को लेकर कथनी और करनी में भेद का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस संविधान की रक्षा बात कर रही है। यह वही कांग्रेस ने जिससे पूरी ताकत से बार-बार संविधान का लगातार अनादर किया। कांग्रेस की इस टिप्पणी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कभी जवाहर लाल नेहरू की बराबरी नहीं कर सकते, पर त्रिवेदी ने कहा कि वह इससे सहमत हैं कि दोनों की तुलना नहीं हो सकती, क्योंकि मोदी को सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुना गया था, जबकि नेहरू को एक भी वोट नहीं मिला था। कुछ वोट पट्टाभि सीतारमैया को मिले थे, जबकि बाकी वोट सरदार पटेल को प्राप्त हुए थे। आज विपक्षी दल कह रहे हैं कि भाजपा अयोध्या और दूसरे भगवान श्रीराम से जुड़े स्थानों में हार गई, लेकिन सच्चाई है कि इन दलों ने श्रीराम के अस्तित्व तक को स्वीकार नहीं किया।

Post Top Ad