लखनऊ नगर निगम में एक बार फिर हाउस टैक्स सही करने के लिए कैंप लगाया गया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 21, 2024

लखनऊ नगर निगम में एक बार फिर हाउस टैक्स सही करने के लिए कैंप लगाया गया


लखनऊ : (मानवी मीडिया नगर निगम में एक बार फिर हाउस टैक्स सही करने के लिए कैंप लगाया गया। यहां लोग अपना हाउस टैक्स सही कराने पहुंचे। सुबह से ही भीड़ लगी रही और लोगों की समस्याएं ठीक हुईं। मेयर सुषमा खर्कवाल कैंप में पहुंची और खुद लोगों की समस्याओं को सुना। अपना बिल ठीक कराने पहुंचे लोगों ने नगर निगम की पहल की सराहना की और कहा कि उनका बिल ठीक हो गया। शुक्रवार को करीब 300 से ज्यादा हाऊस टैक्स बिल ठीक कराए गए हैं। इससे पहले पांच शुक्रवार को कैंप लगा था, जिसमें करीब 1500 से ज्यादा लोगों का हाउस टैक्स सही किया गया। लखनऊ में करीब 2 लाख 41 हजार लोगों का हाउस टैक्स GIS के माध्यम से आया है, जिसमें गड़बड़ी पाई गई है। मेयर ने जताई थी आपत्ति मेयर सुषमा खर्कवाल ने GIS सर्वे पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह को पत्र लिखकर GIS मैपिंग को बैन करने के लिए कहा था। हालांकि आचार संहिता लगने के कारण इस पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया जा सका था। नगर निगम प्रशासन ने कहा कि जिन्हें GIS सर्वे के बाद हाउस टैक्स को लेकर आपत्ति है, वे मुख्यालय में लगे कैंप से संपर्क कर सकते हैं। समाधान कैंप की टाइमिंग सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रही।

Post Top Ad