काशी को एक और वंदे भारत की सौगात, - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 10, 2024

काशी को एक और वंदे भारत की सौगात,


वाराणसी : (मानवी मीडिया
काशी को एक और वंदे भारत की सौगात मिलेगी। जल्द ही पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल से हावड़ा के बीच मिनी वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाएगी। चेन्नई स्थित आईसीएफ से 15 वंदे भारत की रैक निकली है। इसमें आठ कोच की चेयरकार और स्लीपर वंदे भारत शामिल है। 130 से 160 किमी की रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत महज छह घंटे में अपना सफर तय करेगी। रेल अधिकारियों के अनुसार, बनारस-हावड़ा वंदे भारत का प्रस्ताव 2023 में ही रेलवे बोर्ड को भेजा गया था।

अब पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन को मिनी वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने की उम्मीद है। अफसरों का कहना है कि एनडीए सरकार के गठन के साथ ही रेल परिवहन को रफ्तार मिलेगी। यात्रियों के लिए नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। वाराणसी से पटना और रांची के बीच पहले से वंदे भारत चल रही है। अब हावड़ा तक संचालन की तैयारी है। इसके लिए रूट का सर्वे हो चुका है। इसकी फाइनल रिपोर्ट रेल मंत्रालय को सौंप दी गई है। इसी बीच लोकसभा चुनाव का एलान हो गया। इस कारण प्रक्रिया ठप हो गई। अब चुनाव खत्म हो चुका। सरकार का गठन भी हो गया। लिहाजा, आठ कोच की मिनी वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी की जा रही है।


Post Top Ad