बन्दोबस्त अधिकारी, जौनपुर व चकबंदी लेखपाल, फ़तेहपुर को किया गया निलंबित - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 21, 2024

बन्दोबस्त अधिकारी, जौनपुर व चकबंदी लेखपाल, फ़तेहपुर को किया गया निलंबित


 लखनऊ (मानवी मीडिया)चकबंदी आयुक्त जी. एस. नवीन कुमार ने बताया कि ग्राम पाई, तहसील खागा, जनपद फतेहपुर के निवासी रवीकरन सिंह के प्रकरण में चकबन्दी आयुक्त, उ०प्र० द्वारा अपर संचालक चकबन्दी (प्रा०) को जनपद फतेहपुर मे भेजकर जांच करायी गयी। उन्होंने बताया कि जांच आख्या के आधार पर दोषी पाये गये तत्कालीन बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, फतेहपुर सम्प्रति जौनपुर बी०एन० उपाध्याय को निलम्बित कर उनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही करने हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया। इस प्रकरण में संलिप्त और दोषी पाए गये चकबन्दी लेखपाल संदीप कुमार को निलम्बित कर विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी। इसी क्रम में मण्डलायुक्त, प्रयागराज की आख्या दिनांक 20.06.2024 के आधार पर अनिल कुमार, सहायक चकबन्दी अधिकारी, फतेहपुर तथा रवीन्द्रनाथ पाण्डेय, चकबन्दी अधिकारी, फतेहपुर को भी निलम्बित कर उनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित की गयी है।

नवीन कुमार ने बताया कि ग्राम दिवैनी, जनपद प्रतापगढ़ में चकबन्दी प्रक्रिया को मा० उच्च न्यायालय में किये गये कमिटमेन्ट / कार्ययोजना के अनुसार कोई कार्य न करने के कारण उत्तरदायी राजेश त्रिपाठी, चकबन्दी अधिकारी, लाल बहादुर, चकबन्दी अधिकारी, राधेश्याम गुप्ता, सहायक चकबन्दी अधिकारी, नन्दलाल पटेल, सहायक चकबन्दी अधिकारी, शम्भू प्रसाद, चकबन्दीकर्ता, यादवेन्द्र कुमार पटेल, चकबन्दी लेखपाल के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित की गयी।


Post Top Ad