राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी मुख्यमंत्री योगी से मिले कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर हुई चर्चा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 11, 2024

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी मुख्यमंत्री योगी से मिले कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर हुई चर्चा

 


लखनऊ  (मानवी मीडिया )राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन  तिवारी के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से पांच कालिदास मार्ग स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर कर्मचारियों की प्रमुख मांगों से अवगत कराया। संयुक्त परिषद के प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष  जे एन तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण जी दुबे  के अलावा संयुक्त परिषद के उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ चौरसिया भी थे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद संयुक्त परिषद की महामंत्री अरुणा शुक्ला ने एक प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि संयुक्त परिषद के अध्यक्ष ने कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर  मुख्यमंत्री  के साथ विस्तृत चर्चा किया। आउट सोर्स कर्मचारियों की न्यूनतम मजदूरी  निर्धारित करने की प्रक्रिया में बिलंब पर नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री जी ने मुख्य सचिव से बात कर तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। उन संविदा कर्मचारियों को, जिनकी नियुक्ति राज्य सरकार के अधीन  विभिन्न कार्यालयों में विज्ञापित पद के सापेक्ष नियमानुसार चयन समिति गठन करके की गई है, के नियमितीकरण पर भी कार्यवाही  के लिए मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया गया। नई पेंशन योजना में केंद्र सरकार द्वारा किए गए संशोधनों को उत्तर प्रदेश में लागू किए जाने पर भी अधिकारियों से बात करके कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री  ने कहा विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए प्रत्येक माह समीक्षा कर समयबद्ध  कार्यवाही की जाएगी। महिलाओं की समस्याओं के बारे में भी विचार किया गया। महिला कल्याण एवं एनआरएचएम में कार्यरत संविदा कर्मियों के बारे में भी विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर  कार्यवाही की जाएगी। आशा बहुओं को फिक्स मानदेय दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही करने को कहा। महिलाओं के स्थानांतरण के संबंध में मुख्यमंत्री  ने स्पष्ट किया कि गंभीर बीमारी से ग्रसित शिक्षकों के बच्चों एवं अन्य विशेष परिस्थितियों मे  स्थानांतरण पर विचारकिया जाएगा। मुख्यमंत्री  ने अपेक्षा किया कि कर्मचारी मेहनत और लगन के साथ काम करेंगे।  कर्मचारियों की समस्याओं का निदान सरकार समय-समय पर करती रहेगी। मुख्य मंत्री  ने कहा कि कार्य के प्रति लापरवाही  बर्दाश्त नहीं होगी। कर्मचारियों की समस्याओं  के समाधान में विलंब भी नहीं होगा। मुलाकात अत्यंत सौहार्द्य पूर्ण वातावरण में हुई। संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा प्रकाशित पत्रिका "कहां आ गए हम" की एक प्रति मुख्यमंत्री  को भेंट किया।

Post Top Ad