बिहार में एक और पुल उद्घाटन से पहले गिरा, देखते-देखते नदी में समाया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 18, 2024

बिहार में एक और पुल उद्घाटन से पहले गिरा, देखते-देखते नदी में समाया


पटना (मानवी मीडिया)- अररिया जिले में मंगलवार को बकरा नदी पर बन रहा पड़रिया पुल नदी में समा गया। जिस पुल पर आवागमन के लिए वर्षों से लोग प्रतीक्षारत थे वह निर्माण के क्रम में ही ध्वस्त हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस पुल का निर्माण पहले बने पुल के एप्रोच कट जाने के बाद कराया गया था।

लोगों का आरोप है कि पुल के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल किया गया था इसलिए पुल उद्घाटन से पहले ध्वस्त हो गया। लोगों का कहना है कि हाल में ही पुल के एप्रोच पथ को बहाल करने के विभाग की विभाग की ओर कवायद शुरू की गई थी। लेकिन, उससे पहले यह हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार सिकटी प्रखंड स्थित बकरा नदी पर 12 करोड़ की लागत से पड़रिया पुल का निर्माण किया गया था। मंगलवार को पुल के 3 पिलर नदी में धंस गए और पुल गिर गया। पुल निर्माण करने वाली एजेंसी के लोग मौके पर पहुंच गए हैं और प्रशासन की टीम भी आ गई है।

बिहार में थम नहीं रहा पुलों के गिरने का सिलसिला

बिहार में पुलों का गिरने का सिलसिला नहीं थम रहा है। पिछले साल ही जून में सुल्तानगंज में गंगा नदी पर बन रहा पुल गिर गया था। उसके बाद इस साल मार्च में सुपौल में कोसी नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिर गया था। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई थी। अब अररिया के सिकटी में बकरा नदी पर बना पुल गिर कर ध्वस्त हो गया।

Post Top Ad