अभिनेत्री सोनाक्षी और जहीर शादी के बंधन में बंधे, तस्वीरें आई सामने - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 23, 2024

अभिनेत्री सोनाक्षी और जहीर शादी के बंधन में बंधे, तस्वीरें आई सामने

 


मुंबई(मानवी मीडिया)- सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों रजिस्टर्ड मैरिज कर चुके हैं। कपल जल्द ही शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी देने वाला है।

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अब आधिकारिक तौर पर शादीशुदा हैं। पिछले सात साल से डेटिंग कर रहे इस जोड़े ने मुंबई में सोनाक्षी के घर पर विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी कर ली है। जोड़े ने नागरिक विवाह की औपचारिकताएं पूरी कीं और अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर रजिस्टर्ड शादी के बाद देर शाम शिल्पा शेट्टी के रेस्ट्रॉन्ट बैस्टियन में रिस्पेशन दे रहे हैं, जिसमें करीब एक हजार गेस्ट शामिल होंगे। डीजे गणेश अपनी प्ले लिस्ट से इस पार्टी में समा बांधेंगे। कपल के दोस्तों में शुमार हनी सिंह समेत कई सिलेब्स पार्टी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में पहुंचने वाले मेहमानों और पैपराजी के लिए खास तोहफे और मिठाई की व्यवस्था की गई है, जिसकी झलक भी सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है।

Post Top Ad