मोदी ने आडवाणी और जोशी से लिया आशीर्वाद - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 7, 2024

मोदी ने आडवाणी और जोशी से लिया आशीर्वाद


नई दिल्ली(मानवी मीडिया)- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का सर्वसम्मित से नेता चुने जाने के बाद शुक्रवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मिलकर आशीर्वाद लिया।

संसद भवन परिसर में स्थित संविधान सदन में हुई राजग की बैठक में  मोदी को गठबंधन के संसदीय दल का नेता चुना गया था। राजग ने लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी जीत हासिल करने के बाद श्री मोदी को तीसरी बार गठबंधन के संसदीय दल का नेता चुना है। मोदी संविधान सदन से सीधे  आडवाणी के आवास के लिए रवाना हो गये। मोदी ने आडवाणी को पुष्पगुच्छ देकर उनका आशीर्वाद लिया और उनकी कुशलक्षेम पूछी। श्री आडवाणी के साथ उस समय उनकी पुत्री प्रतिभा आडवाणी भी थी।

इसके बाद वह जोशी से मिलने उनके आवास पर गये और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने  जोशी को पुष्पगुच्छ प्रदान किया और आशीर्वाद लिया। जोशी ने मोदी को अंगवस्त्र पहनाया। मोदी ने उनके साथ कुछ देर बातचीत की तथा उनका हाल चाल पूछा।

Post Top Ad