नए मुकाम पर पहुंचेगी भारत-फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 14, 2024

नए मुकाम पर पहुंचेगी भारत-फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी


इटली : (
मानवी मीडिया) G7 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति से इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। इस दौरान हुई द्विपक्षीय वार्ता में भारत और फ्रांस ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को नए मुकाम तक ले जाने की प्रतिबद्धता जाहिर की। राष्ट्रपति मैक्रों ने मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने इसके लिए राष्ट्रपति मैक्रों को धन्यवाद किया। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने 'क्षितिज 2047' और इंडो-पैसिफिक रोडमैप पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत-फ्रांस के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। 

इस दौरान “दोनों नेताओं ने रक्षा, परमाणु, अंतरिक्ष, शिक्षा, जलवायु कार्रवाई, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, संपर्क व संस्कृति के क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की। साथ ही 'मेक इन इंडिया' पर अधिक ध्यान देने एवं रणनीतिक रक्षा सहयोग को और तेज करने पर सहमत हुए। साथ ही 2025 में फ्रांस में आयोजित होने वाले आगामी एआई शिखर सम्मेलन और संयुक्त राष्ट्र महासागर सम्मेलन के संदर्भ में मिलकर काम करते हुए एआई, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, ऊर्जा और खेल के क्षेत्र में सहयोग के विस्तार करने पर भी सहमत हुए।

मोदी और मैक्रों ने वार्ता के दौरान प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्थिर और समृद्ध वैश्विक व्यवस्था के लिए भारत और फ्रांस के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद रणनीतिक साझेदारी जरूरी है। इसे और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की गई। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने  आगामी पेरिस ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के लिए राष्ट्रपति मैक्रों को शुभकामनाएं दीं।

Post Top Ad